- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए अपने नियमित टेस्ट खिलाड़ियों को विश्राम दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए अपनी टी20 टीम की घोषणा कर दी है लेकिन अभी तक कप्तान नियुक्त नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चार नवंबर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद यह दोनों टीम 14 नवंबर से शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला में एक दूसरे का सामना करेंगी। यह टी20 श्रृंखला 18 नवंबर को समाप्त होगी…
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 462.45 अंक चढ़कर 79,864.74 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 112.1 अंक की बढ़त के साथ 24,292.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि ‘आप’ सरकार ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों की ईमानदारी से सेवा की और बहुत से ऐसे काम किए, जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगर दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह ‘आप’ सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी। केजरीवाल विधानसभा चुनाव…
मुंबई। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल है। अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन वह राकांपा (एसपी) में शामिल हो गए जिसने उन्हें तुरंत यहां अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतार दिया। उनका मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की सना मलिक से होगा जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं। मलिक पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की बहन की मदद…
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोडशो किया और सड़क के किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज ने शहर में हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। दोनों प्रधानमंत्री टाटा विमान परिसर का उद्घाटन करेंगे।
जम्मू। जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार सुबह सेना की एक एम्बुलेंस पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे संदिग्ध आतंकवादियों ने अखनूर के जोगवान इलाके में सेना की एम्बुलेंस पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा, “गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।” उन्होंने बताया कि इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोमवार को बरहेट सीट से युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया। झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। पार्टी की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बरहेट से भाजपा के सिमोन माल्टो को हराया था। इस चुनाव में हेम्ब्रम आल झारखंड स्टूडेंट्स…
बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को फिर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी ने इसी मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू और मैसुरु में लगभग सात-आठ परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। संघीय एजेंसी ने 18 अक्टूबर को भी मैसूरु स्थित एमयूडीए कार्यालय तथा बेंगलुरु में कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। उसने पिछले सप्ताह बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में एमयूडीए के निचले स्तर के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ…
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार को वडोदरा में ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल)-एयरबस’ केंद्र का उद्घाटन किया जहां सी-295 सैन्य विमानों का निर्माण किया जाएगा। ‘टाटा-एयरबस’ भारत में पहला ऐसा निजी केंद्र होगा जहां सैन्य विमानों के कलपुर्जों का जोड़कर विमानों को अंतिम रूप देने (फाइलन असेंबली लाइन) का काम किया जाएगा। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह सुविधा न केवल भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ‘‘हमारे ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी बढ़ावा देगी।’’
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
