- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को कार्तिक का गला पकड़े देखा जा सकता है। कार्तिक ने अपनी इस नए पोस्टर के साथ लिथा, रूह बाबा बनाम मंजुलिका। लड़ाई तेज हो जाती है, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती शुरू होती है, सिर्फ 7 दिन…
मुबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन आज 50 वर्ष की हो गई। रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ। पिता रवि और मां वीणा टंडन के नाम को मिलाकर उनका नाम रवीना टंडन रखा गया। रवीना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जाने-माने फिल्म निर्माता थे। रवीना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मशहूर मिट्ठीभाई कॉलेज में दाखिला लिया। इस दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक शांतनु शोरी से हुयी। उन्होंने रवीना को फिल्मों में काम करने की सलाह दी।
मुंबई। रुपये ने अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 के अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत से स्थानीय मुद्रा में गिरावट कुछ हद तक सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कुछ आर्थिक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि असमानता, वेतन में स्थिरता और मुद्रास्फीति केवल राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं, बल्कि ये भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं के लिए विनाशकारी हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक लेख का हवाला देते हुए, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यह बिल्कुल निर्विवाद तथ्य है कि आर्थिक विकास की उच्च दर को बनाए रखने के लिए निजी निवेश की दरों (जीडीपी के प्रतिशत के रूप में) का बढ़ना सबसे महत्वपूर्ण है। ये दरें 33.4 प्रतिशत (2004-2014) से गिरकर 28.7 प्रतिशत (2014-2023) हो गई हैं।”
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पुलिस हिरासत के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार लिये जाने के मामले में उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के दो अधिकारियों समेत सात कर्मियों को निलंबित कर दिया है। विशेष पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) के नेतृत्व में राज्य पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया कि बिश्नोई का एक साक्षात्कार उस समय लिया गया था जब वह मोहाली के खरड़ में पंजाब पुलिस की हिरासत में था और दूसरा साक्षात्कार राजस्थान में लिया गया था। एसआईटी ने इन सातों कर्मियों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी पाया, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है। वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था…
यरूशलम। इजरायल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला पूरा कर लिया है। ईरान की सेना ने बयान जारी कर कहा है कि सैन्य ठिकानों पर इजरायली हमले में उनके दो सैनिक मारे गये हैं। हालांकि, ईरान ने दोनों सैनिकों की पहचान उजागर नहीं की है। बता दें कि इजरायल का दावा है कि उसकी एयरफोर्स ने ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है। आपको बता दें कि इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा कि हाल के महीनों में ईरान की ओर से किए गए हमलों के जवाब में, उसने ईरान के कई…
नई दिल्ली। केंद्र द्वारा नौकरशाही में किए गए बड़े फेरबदल के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस), भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियर सेवा (आईआरएसईई), भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को संयुक्त सचिव (जेएस) स्तर के इन प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) में कुछ सीट को लेकर गतिरोध जारी रहने के बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि यदि किसी को ‘सबका साथ, सबका विकास’ की जरूरत है तो वह विपक्षी गठबंधन है। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए ‘पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी’ (पीडब्ल्यूपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) जैसे छोटे दलों द्वारा कुछ सीट पर एकतरफा तरीके से उम्मीदवार घोषित करने पर भी नाराजगी जताई।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
