- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को विदेशी धन प्रेषण के समय और लागत को कम करने का मामला उठाया, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकी और भुगतान प्रणाली का उपयोग सीमापार भुगतान में तेजी लाने और विस्तार करने के लिए किया जा सकता है। दास ने ‘सेंट्रल बैंकिंग एट क्रॉसरोड्स’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, “भारत सहित कई उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीमा पार पीयर-टू-पीयर (पी2पी) भुगतान की संभावनाओं को तलाशने के लिए धन प्रेषण शुरुआती बिंदु है। हमारा मानना है कि…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 महिला नीलामी के पहले हाफ में मंगलवार को चारों फ्रैंचाइजी ने 41 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान (Udita Duhan) हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिए सबसे महंगी बिकी, जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये में खरीदा।
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी की ‘पोस्टर गर्ल’ रही पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने महिला लीग की शुरूआत को देश में खेल के लिये मील का पत्थर बताते हुए कहा कि उन्हें बरसों से इसका इंतजार था और अब खिलाड़ी के रूप में भले ही नहीं लेकिन कोच के तौर पर भी इससे जुड़कर वह गर्व महसूस कर रही हैं । टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम की कप्तान रही रानी देश में पहली बार शुरू हो रही हॉकी इंडिया महिला लीग में पंजाब और हरियाणा के सूरमा हॉकी क्लब की मेंटर और कोच होंगी।
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतनी है तो उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर लगाम कसने का तरीका ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत ने लगभग एक दशक से यह ट्रॉफी अपने पास सुरक्षित रखी है। इस बीच उसने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया। कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में कहा, ‘‘मैं बुमराह का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं। अगर हम…
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले साल भारत में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण करने के कारण पुरुष टीम के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया है। श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर चंडिका हथुरुसिंघा के कोच रहते हुए बांग्लादेश को हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट और टी20 श्रृंखला के सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार बीसीबी ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस को नियुक्त करने का फैसला किया है जो अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी तक यह पद संभालेंगे। वेबसाइट के अनुसार,बांग्लादेश…
मैड्रिड। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल नहीं कर सके और पुर्तगाल ने नेशंस लीग में स्कॉटलैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ने क्रोएशिया, स्कॉटलैंड और पोलैंड से पहले तीन मैच जीते थे लेकिन ग्लासगो में तीसरे मैच में गोल करने में नाकाम रही। अब तक 133 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके रोनाल्डो के पास कई मौके आये लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सके। पुर्तगाल इस ड्रॉ के बावजूद ग्रुप एवन में शीर्ष पर है जबकि क्रोएशिया दूसरे स्थान पर है।
कांठ (मुरादाबाद), कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर रफतपुर में देवरानी ने ही अपने अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए प्रेमी से जेठानी की हत्या कराई थी। पुलिस ने घर से ही आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। हालांकि उसका प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रामगंगा खादर स्थित गांव दरियापुर रफातपुर में किसान हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उसके बड़े बेटे राहुल की पत्नी सीमा की सोमवार को दिन में गला रेत कर हत्या कर दी…
लखीमपुर खीरी, । विधायक थप्पड़ कांड में खूब फजीहत कराने वाली सदर कोतवाली पुलिस ने आखिरकार सातवें दिन जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह समेत चार लोगों को नामजद कर 40 अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अर्बन कोआपरेटिव बैंक की डेलीगेट नामांकन के दौरान पर्चा छीनने को लेकर बवाल हो गया था। इस दौरान जमकर मारपीट हुई थी। बैंक की पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पति जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा…
नैनी/ प्रयागराज, तमाम विवादों और अपनी गीतों की प्रस्तुति को लेकर चर्चा में रहीं सुप्रसिद्ध मुस्लिम भजन गायिका शहनाज अख्तर मंगलवार की रात प्रयागराज के नैनी में सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट स्वदेशी कॉटन मिल की ओर से आयोजित भगवान श्रीरामचंद्र के राज्याभिषेक कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी कई प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। नैनी में सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट स्वदेशी कॉटन मिल की ओर से आयोजित भगवान श्रीरामचंद्र के राज्याभिषेक कार्यक्रम में पहुंची सुप्रसिद्ध मुस्लिम गायिका शहनाज अख्तर का मंच पर समिति के अध्यक्ष राकेश जायसवाल व उनकी पत्नी आकांक्षा ने जोरदार स्वागत किया।…
लखनऊ, डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में यूपी के रिषांक, सिद्धांत सलार, हर्षित तोमर ने पुरुष एकल और तरनजीत कौर ने महिला एकल में जीत के साथ के मुख्य दौर में जगह बना ली है। इस रैकिंग टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले पूरे हो गये। आज से बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में मेन ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। पुरुष एकल वर्ग में रिषांक ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र के सिद्धार्थ ठाकुर को 15-10, 16-16, 15-8 से शिकस्त दी। कर्नाटक के मोहित के अनुपस्थित होने के कारण सिद्धान्त बिना खेले ही मुख्य…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
