मुंबई। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म देवरा: पार्ट 1 से उनका नया पोस्टर रिलीज हो गया है। ‘देवरा: पार्ट 1’ के निर्माताओं ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म देवरा: पार्ट 1 से उनका नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत देवरा की बहुप्रतीक्षित पहली किस्त 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
Author: admin
जमशेदपुर। भारतीय नौसेना के जवानों ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल बांध से, दो सीट वाले विमान का मलबा बाहर निकाल लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह विमान जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से 20 अगस्त को उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बृहस्पतिवार को पायलट कैप्टन जीत सतरू और प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता के शव बरामद किए थे। अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना की टीम ने रविवार को ‘सेसना-152’ विमान का पता लगाने के बाद सोमवार को सुबह करीब 10 बजे चांडिल…
पेरिस। भारत ने बुधवार से यहां शुरू होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए 84 खिलाड़ियों का मजबूत दल भेजा है जिनसे उसे रिकॉर्ड पदक जीतने की उम्मीद है। भारत ने 2021 में तोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है। भारत ने यह लक्ष्य इसलिए तय किया है क्योंकि इस बार उसका सबसे बड़ा दल इन खेलों में भाग लेगा। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने…
मुंबई। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बीमारी के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाएंगे, जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की राष्ट्रीय चयन समिति ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की आराम की अवधि बढ़ा दी है। राष्ट्रीय चयन समिति ने मंगलवार को प्रतिभागी टीमों में कुछ बदलाव भी किए। दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में दो मैच शामिल होने हैं जो पांच से आठ सितंबर तक खेले जाएंगे। इसमें भारत ए का मुकाबला भारत बी से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जबकि भारत सी की टीम भारत डी से अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम…
दुबई। भारत महिला टी20 विश्व कप से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह घोषणा की। भारत 29 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम एक अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। अभ्यास मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर एक अक्टूबर को दुबई…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक बार फिर सर्वसम्मति से मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बसपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस बयान में कहा गया कि मायावती को मंगलवार को यहां बसपा की कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बयान में कहा गया , ‘‘मायावती जी एक बार फिर सर्वसम्मति से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं और उन्होंने संकल्प दोहराया कि देश में बहुजनों के गौरव के लिए बसपा आंदोलन के हित में हम कभी रुकेंगे नहीं,…
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह पक्षपात करेंगे और ‘मियां’ मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे। शर्मा नागांव में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती। जब विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं पक्षपात करुंगा। आप क्या कर सकते है ?’’ शर्मा ने कहा,…
रामबन/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने के बाद से लापता दो लोगों के शव मंगलवार को बरामद किये गए जिसमें 12 वर्षीय लड़के का शव भी शामिल है। इस दौरान लापता हुए पांच अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर राजगढ़ तहसील के कुमाते, ध्रमण और हल्ला पंचायतों में बादल फटने की घटना हुई, जिससे तंगेर और दाड़ी नदियों में अचानक बाढ़ आ गई। राजगढ़ के तहसीलदार मेजर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अचानक आई बाढ़ में तीन अलग-अलग परिवारों के सात लोग लापता…
अहमदाबाद। गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सोमवार को सात लोगों की मौत…
बंगाल, कोलकाता में हुए हादसे से देशभर में आक्रोश बना हुआ है। लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इसी को लेकर पश्चिम बंगाल में आज छात्रों ने ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन इस रैली को रोकने के लिए सरकार ने पूरा जोर लगा दिया। रोड को ब्लॉक किया, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है, जगह-जगह बैरेकेटिंग की गई, लाठी चार्ज किया गया, लोगों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। सभी प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आरजी कॉलेज में…
