- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अपनी ब्याज दर में कटौती के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 735.95 अंक उछलकर 83,684.18 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी भी 209.55 अंक की बढ़त के साथ 25,587.10 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट आज 76 वर्ष के हो गये। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता नानाभाई भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्मकार थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण उनका रुझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह निर्माता-निर्देशक राज खोसला के सहायक के तौर पर काम करने लगे। महेश भट्ट ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘संकट’ से की। इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक ‘मंजिले और भी हैं’,…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को ईशनिंदा के मामले में एक ईसाई महिला को मौत की सजा सुनाई है। सितंबर 2020 में व्हाट्सऐप ग्रुप पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक सामग्री साझा करने की आरोपी शौगता कैरन के खिलाफ ईशनिंदा का एक मामला दर्ज किया गया था। यहां की एक विशेष अदालत के न्यायाधीश अफजल मजूका ने सुनवाई के बाद कैरन को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 सी के तहत दोषी पाया, जिसमें मृत्युदंड का प्रावधान है। अदालत ने कैरन पर 3,00,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा अदालत ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक क्राइम अधिनियम (पीईसीए) की…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित शीर्ष अदालत कॉलेजियम की ओर से बार-बार दोहराए जाने के बावजूद नियुक्ति में कथित देरी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह लंबित सिफारिशों का ब्यौरा उपलब्ध कराये। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने झारखंड सरकार और अन्य की याचिकाओं पर केंद्र सरकार से यह बताने को कहा कि आखिर न्यायाधीशों की नियुक्तियां किस वजह से लंबित हैं।
कोलंबो। श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा को कप्तान चमारी अट्टापट्टू की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में वापस बुलाया है। इनोका रानावीरा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना पिछला मैच विश्व कप क्वालीफायर के दौरान खेला था। यूएई में स्पिन गेंदबाजों की मददगार परिस्थियों में टीम को उनके अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। शाह ने छत्तीसढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को यहां अपने आवास से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटाने का फैसला किया है। शाह ने कहा, ‘‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे…
मुंबई। रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से यह तेजी आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कम कीमतों ने भी रुपये को समर्थन दिया, हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।
कोच्चि। कोच्चि में एक महिला ने बृहस्पतिवार को एक अभिनेत्री के खिलाफ ‘सेक्स रैकेट’ चलाने का आरोप लगाया है। आरोपी अभिनेत्री मलयालम सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियों से जुड़े दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फिल्म के ‘ऑडिशन’ के लिए चेन्नई ले जाया गया, जहां उसे अनैतिक संबंधों के लिए कई लोगों के सामने पेश किया गया। पीड़ित महिला और अभिनेत्री आपस में रिश्तेदार हैं। महिला ने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया कि जब उसे अभिनेत्री चेन्नई ले गई थी, तब वह नाबालिग थी। उसने आरोप लगाया कि अभिनेत्री एक…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डुओं को बनाने में घटिया सामग्री और पशु चर्बी के कथित उपयोग से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि पूरी जांच होने से पहले चुनावी मौसम में ध्रुवीकरण की साजिश की कहानियों को हवा देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उपयुक्त है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि मामले की जांच करके दोषियों की पहचान की जानी चाहिए और सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यदि दावे गलत या किसी और मकसद से प्रेरित हैं, तो तिरुपति के लाखों भक्त…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
