Author: admin

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि उसने गुरुवार सुबह 6 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे के बीच 13 चीनी सैन्य विमान और 10 नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। MND के अनुसार, 13 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी विमानों में से 11 ने देश के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार किया, जवाब में ताइवान ने विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और PLA गतिविधि की निगरानी के लिए तटीय-आधारित मिसाइल सिस्टम तैनात किए। MND ने 13 चीनी सैन्य विमान और 10 नौसैनिक जहाजों का पता लगाया ताइवान ने विमान और नौसैनिक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय रहा है और वे भारत को लेकर उनके विजन को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर कहा,” अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक से छह पदक लेकर लौटे भारतीय ओलंपिक दल से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां कोई हारता नहीं है, हर कोई सीखता है और वो सभी चैंपियन खिलाड़ी हैं। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने इन सभी को लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया था और इसके बाद पीएम हाउस में उन्हें होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की और ओलंपिक में उनके अनुभव को जाना। PM…

Read More

कानपुर,  रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने 17 से 22 अगस्त तक विशेष बसों के संचालन की घोषणा की है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब निगम के अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा ने सभी रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किये हैं  कि हर स्टापेज पर बसों का रुकना अनिवार्य है, यदि बस नहीं रुकी और किसी महिला ने शिकायत की तो चालक-परिचालक पर निलंबन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक…

Read More

नई दिल्ली। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता ईशान खट्टर वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आएंगे। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान भी इस वेब सीरीज के जरिए अभिनय की दुनिया में लौट रही हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रंगीता और इशिता प्रीतीश नंदी ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज की निर्माता हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है और इसकी कहानी आधुनिक भारत के एक राजघराने पर आधारित है। प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना इसके निर्देशक हैं।

Read More

मुंबई। घरेलू बाजार दो सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में संभलते नजर आए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.92 अंक चढ़कर 79,100.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 57.5 अंक की बढ़त के साथ 24,196.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एनटीपीसी सबसे अधिक लाभ में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे।

Read More

कानपुर,  भारत-बंगलादेश क्रिकेट टेस्ट मैच के डिजिटल प्रसारण के लिए ग्रीनपार्क में नए पोटा केबिन का निर्माण होगा। इसके साथ ही पहली बार ग्रीनपार्क से किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का डिजिटल प्रसारण किया जाएगा। बीसीसीआई ब्राड कास्टिंग टीम ने यूपीसीए से मैदान में कैमरों के लिए चार से पांच स्टैंड और बनाने के लिए कहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में होगा। मैच के लिए ग्रीनपार्क में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बीसीसीआई ब्राड कास्टिंग टीम ने स्टेडियम के निरीक्षण में मीडिया…

Read More

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया। श्रीजेश ने हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में देश को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद खेल को अलविदा कह दिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 वर्षीय श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे। भोला नाथ ने श्रीजेश के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, ‘‘श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे…

Read More

नई दिल्ली। लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी स्टार पीआर श्रीजेश ने कहा कि टोक्यो में जीता गया कांस्य पदक पेरिस में जीते गए पदक से ज्यादा उनके दिल के करीब है क्योंकि तीन साल पहले ऐसा लगा कि दशकों तक सुनने के बाद कोई पौराणिक कहानी सच हो गई। पेरिस में भारत के अभियान के अंत के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने वाले 36 वर्षीय गोलकीपर श्रीजेश इस बार पदक के रंग से थोड़े निराश हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि टीम को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।

Read More