Author: admin

पंजाब डेस्कः पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां अमृतसर के गांव जैंतीपुरा में एक NRI परिवार के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं उक्त सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार हरचरण सिंह का पूरा परिवार आस्ट्रेलिया में रहता है, जिसका मकान जैंतीपुर में है। गत दिवस 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते है और घर के बाहर गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। उक्त घटना की शिकायत हरचरण सिंह ने ई.मेल के जरिए पुलिस को दी, कि व्हाट्सएप काल…

Read More

द्रास (करगिल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करने वाली सुरंग के निर्माण के लिए ‘‘पहला विस्फोट’’ किया। पीएम मोदी ने शिंकुन ला सुरंग के निर्माण की शुरुआत करते हुए लद्दाख के द्रास से कुछ दूरी से ‘‘पहला विस्फोट’’ किया। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान करने के लिए निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा।

Read More

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि NDA ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है। ‘हमें पता था कि NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी’ तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले से ही हमें पता था कि भाजपा, NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी। एक मामूली संशोधन करके बिहार जैसे और गरीब राज्यों को स्पेशल स्टेटस दिया जा सकता था, पहले भी संशोधन हुए हैं।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने करगिल युद्ध के दौरान हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में अदम्य वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। अमित शाह ने कहा कि करगिल विजय दिवस सेना के बहादुर जवानों की वीरता के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”करगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा के निधन शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को…

Read More

जुलाई 26, 2024 : करगिल दिवस के 25वें विजय दिवस के मौके पर लद्दाख के द्रास वॉर मेमोरियल से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं. दिन महीने, साल और दशक गुजरते हैं और सदियां भी गुजरती हैं लेकिन राष्ट्रकी रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वालों के नाम अमिट रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि करगिल युद्ध के समय मैं अपने सैनिकों के बीच था. आज मैं फिर से करगिल की धरती पर हूं तो वो स्मृतियां मेरे मन में फिर ताजी हो…

Read More

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज माझा व दोआबा के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों से अहम मीटिंग की। इस दौरान सी.ए. मान ने डिटेल में जानकारी ली और निर्देश जारी कर दिए। सी.एम. मान की सभी डीसी के साथ 2-ढाई घंटे तक मीटिंग चली जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुके हुए विकास कार्यों की जानकारी ले ली है और जल्द ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। जालंधर में भी अब सी.एम. मान का दफ्तर होगा। सप्ताह के 2 यहां पर आएंगे, बाकी के 5 में कोई न कोई अफसर यहां पर…

Read More

नेशनल डेस्क : झारखंड में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है ये कहना है झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का औऱ उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को लागू करने औऱ पश्चिम बंगाल के मालदा औऱ मुर्शिदाबाद जिलों को केंद्र शासित क्षेत्र बनाने की मांग की है। गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा झारखंड में आदिवासी समुदाय की आबादी 10 फीसदी तक घट गई है औऱ मुस्लिम युवक आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे है। दस फीसदी आबादी कहा खो गई सदन में बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, विपक्ष हमेशा यही बोलता रहता…

Read More

नेशनल डेस्क: देश में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों से इससे जुड़ी खबरें सामने आती हैं। ताजा मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बंदूक की नोंक पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे इमारत की पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया गया। घर में नहीं थे माता-पिता, तभी घुसे आरोपी  पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार को हुई जब आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया, उस समय उसके…

Read More