- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हारने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। इस बीच, राजनीति में नवागंतुक और तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय ने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से अगली सरकार बनाने के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश करने के लिए मुलाकात का समय मांगा है।स्टालिन ने राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेज दिया है और इसे लोक भवन में सौंप दिया गया है। इसी बीच विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। रिपोर्टों के अनुसार, लोक…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की संख्या को वर्तमान 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में 33 न्यायाधीश और प्रधान न्यायाधीश हैं। इस संख्या को चार और बढ़ाने के लिए संसद के अगले सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को दो और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों को मंजूरी दी। इसमें 3,936 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन परियोजनाओं को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत मंजूरी दी गई है। इनमें गैलियम नाइट्राइड प्रौद्योगिकी पर आधारित देश की पहली वाणिज्यिक मिनी/माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले इकाई और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई शामिल है।ये इकाइयां गुजरात में 3,936 करोड़ रुपये के कुल निवेश से स्थापित की जाएंगी और इनसे लगभग 2,230 कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। क्रिस्टल मैट्रिक्स लिमिटेड (सीएमएल) गुजरात के धोलेरा…
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र को प्रभावी और जवाबदेह बनाने में समिति प्रणाली की निर्णायक भूमिका होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समितियों को सशक्त किए बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था अधूरी रह जाती है।जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में मंगलवार को महाना ने कहा कि विधानसभा समितियां मिनी सदन के रूप में कार्य करती हैं, जहां विषयों पर विस्तृत और गहन चर्चा संभव होती है। इससे निर्णय अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वायदों को धरातल पर उतारने और अधिकारियों की…
नई दिल्ली , 4 मई 2026: भारत के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब द्रोणाचार्य कोच भूपेंद्र धवन के शिष्य सुरेंद्र सिंह और गुरदित सिंह ने जर्मनी के बिटबर्ग में आयोजित जर्मन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (1 से 3 मई 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुभवी एथलीट सुरेंद्र सिंह ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने मास्टर्स बेंचप्रेस, ओपन बेंचप्रेस, मास्टर्स डेडलिफ्ट और ओपन डेडलिफ्ट श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चारों में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं युवा खिलाड़ी गुरदित…
अमेरिका की प्रमुख किफायती विमानन सेवा प्रदाता ‘स्पिरिट एयरलाइंस’ ने शनिवार को अपना कारोबार पूरी तरह बंद करने की घोषणा की। अपने अनूठे विज्ञापनों और बेहद सस्ती हवाई दरों के लिए चर्चित इस कंपनी का सफर 34 साल बाद समाप्त हो गया है। चमकीले पीले रंग के विमानों का संचालन करने वाली इस कंपनी ने बताया कि उसने तत्काल प्रभाव से अपने परिचालन को व्यवस्थित रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस एयरलाइन में लगभग 17,000 कर्मचारी काम करते थे।
तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता के एक ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम में डाक मतपत्रों की अनधिकृत छंटाई का आरोप लगाते हुए शनिवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर डेरा डाले तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डाक मतपत्रों से भरे आठ बक्से तड़के चार बजे लाए गए और उन्हें एक ऐसे कमरे में ले जाया गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।तृणमूल के एक सदस्य ने सवाल किया, ”हम मांग करते आ रहे हैं कि ईवीएम और डाक मतपत्रों वाले हर एक मिलीमीटर स्थान पर सीसीटीवी निगरानी रखी जाए। लेकिन जब इन बक्सों को अंदर ले जाया…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
