- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शनिवार को कक्षा 12वीं (एचएससी) की परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 89.79 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। राज्यव्यापी परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15 रहा, जबकि 86.80 प्रतिशत लड़के सफल हुए। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एचएससी) परीक्षा के लिए कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,33,058 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण हुए। यह परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की…
टीवीएस मोटर कंपनी की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 4,73,970 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 4,43,716 इकाई थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 4,55,333 इकाई रही, जो अप्रैल 2025 में 4,30,150 इकाई थी। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 3,48,545 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष यह 3,23,647 इकाई थी। कंपनी के अनुसार, अप्रैल में मोटरसाइकिल बिक्री घटकर 2,00,039 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 2,20,347 इकाई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर सख्ती बरतते हुए सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खुदाई के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और काम पूरा होते ही खोदी गई सड़कों तथा गड्ढों को तुरंत भर दिया जाए। सीएम योगी ने कहा है कि जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद स्थल पर जाकर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई गड्ढा खुला न छूटा हो। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब सभी जिलों में जिलाधिकारी,…
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा कीमतें स्थिर रहने से तेल विपणन कंपनियों को पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री पर क्रमशः 14 रुपये एवं 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमत 120-125 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी रहती है, तो पेट्रोलियम कंपनियों का विपणन मार्जिन आगे भी नकारात्मक बना रहेगा, जिससे कंपनियों की लाभप्रदता प्रभावित हो रही है।
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस का लाेकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में किया। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में से एक है, जिसे 3.5 साल से भी कम समय में पूरा किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस वे के शुरु होने से राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय करीब 11 घंटे से घटकर लगभग छह घंटे रह जाएगा। इससे बिजनेस, लॉजिस्टिक्स,…
देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था।
नेपाल एयरलाइंस ने एक ”नेटवर्क मैप” में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मानचित्र संबंधी त्रुटियों के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी।विरोध के कारण इस एयरलाइन ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में साझा किए गए ‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं। इस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।” एयरलाइन के अनुसार,…
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री मायावती के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस समय बसपा नेता का समर्थन किया और दलित बेटी के सम्मान की रक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने अपनी जान जोखिम में डालकर मायावती को सुरक्षित किया था।…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
