- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘दो इंजन’ वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में केंद्र की इस प्रमुख योजना को लागू किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार देर रात पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित दफ्तर पर छापा मारा। इस दौरान कथित रिश्वतखोरी मामले में विजिलेंस प्रमुख के रीडर ओपी राणा समेत बिचौलियों राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि ये लोग एक मामले को निपटाने के लिए 20 लाख रुपये की सौदा कर रहे थे। सीबीआई ने चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में जाल बिछाकर कार्रवाई की, जहां कथित तौर पर शिकायतकर्ता के साथ सौदेबाजी चल रही थी। सीबीआई टीम…
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 516.33 अंक (0.66 प्रतिशत) टूटकर 77,328.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 150.50 अंक यानी 0.62 प्रतिशत नीचे 24,176.15 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। हालांकि निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.22 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट से भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सरकार के आपदा प्रबंधन के लिए अपनाए गए सक्रिय और निर्णायक ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ दृष्टिकोण की दिशा में यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। गृह मंत्रालय ने हाल के वर्षों में देश में आपदा प्रबंधन ढांचे को काफी मजबूत किया है। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, एनडीआरएफ को सुदृढ़ बनाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान शून्य जनहानि के दृष्टिकोण…
मई 2026 में देश का सामाजिक आर्थिक परिदृश्य ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास, तकनीक और आत्मनिर्भरता भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं। दुनिया की आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक तनावों के बीच भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ाया है। हाल के आंकड़े बताते हैं कि भारत के निर्यात में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि रक्षा उत्पादन में 174 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह केवल आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि बदलते भारत की तस्वीर है। दूसरी ओर खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति लगभग चार प्रतिशत…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक जीत और तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद देश की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी दिखाई देती है। चुनावी रैलियों में किए गए वादे जल्द ही कागज से निकलकर हकीकत में उतरने की मांग करने लगेंगे। जनता ने जिस भरोसे के साथ इन दलों को सत्ता सौंपी है, वही भरोसा अब उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है। जीत का उत्साह धीरे-धीरे जिम्मेदारियों के बोझ में बदल रहा है और यही वह समय है, जब राजनीतिक घोषणाओं की वास्तविक कीमत…
शुभेंदु अधिकारी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। कोलकाता के मध्य भाग में स्थित इस विशाल मैदान को भाजपा के इस ऐतिहासिक समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है। पार्टी ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर 15 वर्षों से शासन कर रही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया, जो सिमटकर केवल 80 सीटों पर रह गई।ब्रिगेड परेड ग्राउंड…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
