- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में नव प्रभात बसभीड़ा चौखुटिया सौरभ कुमार ने 96 फीसदी लाकर प्रदेश में आठंवा और जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत पपनै 96.20 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में छठा स्थान और जिले में पहला स्थान बनाया है। शनिवार को जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 24 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में सौरभ कुमार के अलावा विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा अल्मोड़ा…
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन व्यक्तियों की रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिन्हें मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया था, जबकि वे वर्तमान विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को उन अपीलीय न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनल) के पास जाने का निर्देश दिया, जिन्हें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की चुनौतियों की सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत के आदेश पर गठित किया गया है।
बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सम्राट ने यह प्रस्ताव पेश किया कि ”सदन राज्य की वर्तमान मंत्रिपरिषद में अपना विश्वास व्यक्त करे।” राज्य के 243 सदस्यीय सदन में यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया, जहां भाजपा नीत राजग को 202 सीट के साथ भारी बहुमत प्राप्त है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा, ”राजग सरकार हमेशा किसानों,…
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा के अलावा राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी दी है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। आज ही ये लोग भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत में तेज गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर रह सकता है, जबकि कई जगहों पर 42-44°C तक पहुंचने की आशंका है।IMD के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है: – दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ — 24-25 अप्रैल तक – उत्तर प्रदेश (विशेषकर पश्चिमी UP) — 23-26 अप्रैल तक – राजस्थान — 23-29 अप्रैल तक -…
इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था। दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था। वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया।
केंद्र सरकार ने 1966 के गन्ना नियंत्रण आदेश को एक व्यापक नए नियामक ढांचे से बदलने का प्रस्ताव किया है। इसमें पहली बार एथनॉल उत्पादन, डिजिटल अनुपालन और कारखानों की मंजूरी के लिए एक औपचारिक व्यवस्था को एक साथ लाया गया है। सरकार ने इस मसौदे पर 20 मई तक लोगों से सुझाव मांगे हैं। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के गन्ना (नियंत्रण) आदेश 2026 के मसौदे में पुराने कानून की बुनियादी संरचना को बरकरार रखा गया है। इसमें उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) के नियम, गन्ने की आवाजाही पर नियंत्रण, 14 दिनों के भीतर भुगतान की समय सीमा और देरी से…
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायालय ने कहा है कि यदि मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेटर उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं, तो वेंटिलेटरों की संख्या के संबंध में प्रस्तुत आंकड़ों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इन टिप्पणियों के साथ न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि चिकित्सा सुविधाओं के लिए कुल बजट का कितना हिस्सा आवंटित किया गया है और अस्पतालों में सुविधाओं की स्थिति क्या है। मामले की अगली सुनवायी 25 मई को होगी।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
