Author: admin

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब होने के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर भर के हवाईअड्डों पर बहुत घना कोहरा छा गया है, सफदरजंग में दृश्यता शून्य और पालम में 50 मीटर रह गयी है।आईएमडी ने आज सुबह 5.30 बजे अगले दो से तीन घंटों के लिए दिल्ली के सभी जिलों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे से दृश्यता कम होने लगी जबकि दोपहर में तेज धूप में यह 800 मीटर थी,…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक’ संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह प्रस्तावित कानून प्रदेश एवं गांवों के खिलाफ है तथा इसे वापस लेने के लिए सरकार को विवश करने के मकसद से एक राष्ट्रव्यापी मोर्चा बनाया जाएगा। संसद ने बृहस्पतिवार को ‘विकसित भारत- जी राम जी विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी।पहले दिन में यह विधेयक लोकसभा और देर रात राज्यसभा से पारित किया गया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल रात मोदी सरकार…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि मामले की जांच जारी है और अब तक जितने भी लोग पकड़े गए हैं, उनके तार सपा से जुड़े हुए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विधान भवन में प्रवेश के दौरान पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारी जांच जारी है और अभी तक जितने लोग पकड़े गए हैं, उनके तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जांच होने दीजिए,…

Read More

 नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का वित्तपोषण हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इसमें परियोजनाओं के लिए 18 से 20 वर्ष की अवधि की वित्तपोषण और पुनर्वित्तपोषण व्यवस्थाएं शामिल हैं। बयान के अनुसार, एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (एक्मे सोलर) ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने और वित्तपोषण लागत को कम करके अपनी पूंजी संरचना को अनुकूलित करने के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का ऋण समझौता हासिल…

Read More

 श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में लागू किए गए श्रम कानून के ‘मनमाने तरीके से नौकरी पर रखने व निकालने’ और ‘इंस्पेक्टर राज’ को बढ़ावा देने की चिंताओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया और कहा कि नए कानून रोजगार को संगठित रूप देंगे जबकि निरीक्षक चीजों को सुगम बनाने की भूमिका निभाएंगे। नए नियमों के तहत, 300 कर्मचारियों वाली इकाइयों में छंटनी, कर्मचारियों की कटौती एवं इकाइयों को बंद करने के लिए सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। पहले 100 कर्मचारियों वाली इकाइयों को ऐसी अनुमति की आवश्यकता नहीं थी।

Read More

 बिहार में सारण जिला मुख्यालय के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित धर्मनाथ मंदिर में बुधवार की देर रात चोरी की घटना हुई है। इस मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी अमित पर्वत ने आज भगवान बाजार थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन में कहा है कि गुरुवार की सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दानपात्र को टूटा हुआ देखा। साथ ही मंदिर का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। मंदिर में स्थापित मां दुर्गा को पहनाये गये सोने- चांदी का आभूषण और चांदी का छत्र भी गम था। उन्होंने लगभग 20 लाख रुपये से अधिक राशि की चोरी…

Read More

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया। राम सुतार के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ नोएडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूर्तिकार के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का अनुरोध किया। फडणवीस ने मूर्तिकार के बेटे को फोन कर अपनी संवेदनाएं जताते हुए उन्हें सांत्वना दी।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े और त्वरित फैसले लेता है, बड़े लक्ष्य तय करके आगे बढ़ता है और समयबद्ध तरीके से परिणाम देता है। मोदी ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी का भारत साहसिक और त्वरित फैसले लेता है, बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता है और तय समयसीमा के भीतर परिणाम देता है।’’ प्रधानमंत्री ने हाल ही में यूनेस्को द्वारा ‘दीपावली’ पर्व को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किए…

Read More