मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसकी असलियत उजागर की। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान न केवल अपने ही लोगों पर हमले कर रहा है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करके भारत पर बेबुनियाद इल्जाम भी लगा रहा है।भारत का यह बयान तब आया, जब खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी में पाकिस्तानी वायु सेना के कथित हवाई हमलों की खबरें सामने आईं। इन हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस क्षेत्र की भयावह स्थिति दिखाई दे रही है, जहां मलबे से भरी सड़कें, जले हुए वाहन और ढह चुकी इमारतों से निकाले गए शव तबाही की कहानी बयान कर रहे हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

