Author: admin

चंडीगढ़, 13 जून, 2024: पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की। इस दौरान श्री पुरोहित ने राष्ट्रपति को पंजाब राज्य में हाल ही में हुए विभिन्न घटनाक्रमों और हो रही पहलकदमियों से अवगत कराया। श्री बनवारी लाल पुरोहित ने विस्तृत जानकारी देने के अलावा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पंजाब पधारकर राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि से रू-ब-रू होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों के शानदार आतिथ्य के बारे में भी बात की जो पूरे विश्व में…

Read More

बिजनेस डेस्कः एटीएम से पैसा निलालने वालों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको तय फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर ज्यादा शुल्क चुकाने पड़ सकते हैं। दरअसल, देश के एटीएम ऑपरेटरों ने कैश निकासी पर ग्राहकों की ओर से भुगतान किए जाने वाले इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी की मांग की है। ATM ऑपरेटर ने इस सिलसिले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से संपर्क किया है। 23 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन करने की डिमांड एटीएम उद्योग परिसंघ (CATMI) चाहता है कि इस इंटरचेंज फीस को बढ़ाकर अधिकतम 23 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन किया जाए…

Read More

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने दावा किया है कि उसे ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर एक कटी हुई इंसानी उंगली मिली है। महिला ने इस घटना की तस्वीर साझा की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिलने का दावा महिला ने बताया कि उसने आधी से अधिक आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन जब उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई, तो उसने देखा कि आइसक्रीम के अंदर एक इंसानी कटी हुई उंगली है। पुलिस का कहना है कि…

Read More

नेशनल डेस्क: बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पुनः निर्वाचित हुए पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.टी. परनायक ने ईटानगर के दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री चौना मेन और 10 अन्य कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में एकमात्र महिला मंत्री गुरुवार को शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में बियुराम वाहगे, न्यातो दुकाम, गेब्रियल डेनवांग वांगसू, वांगकी लोवांग, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलु पुल, बालो राजा, केंटो जिनी और ओजिंग तासिंग शामिल हैं। बियुराम…

Read More

नई दिल्ली: नीट 2024 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया हैं।  एनईईटी विवाद पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा: ‘जो दोबारा परीक्षा नहीं देंगे, उन्हें ग्रेस अंक गंवाने होंगे’  सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा, ”काउंसलिंग होती रहेगी और हम इस पर रोक नहीं लगा रहे हैं। परीक्षा होती है तो सब कुछ समग्रता से होता है। ऐसे में डरने की कोई बात नहीं है।” कोर्ट ने कहा कि पूरी तरह से एग्जाम को रद्द कर देना अभी उचित तरीका नहीं है। बता दें कि केंद्र ने इस मामले में SUCO में…

Read More

नेशनल डेस्क: मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे। मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली। उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस…

Read More

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बीच बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह दक्षिण भारत के इस राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जब तक नायडू इस मुद्दे को आक्रामक ढंग से नहीं उठाएंगे, तब तक यह उम्मीद कम ही है कि प्रधानमंत्री कुछ कदम उठाएंगे। नायडू इस मुद्दे को आक्रामक ढंग से उठाए रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैंने एक भाषण,…

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. एयरपोर्ट के पास सेक्टर-22डी में प्राधिकरण के फ्लैटों को कोई भी व्यक्ति फिल्म के टिकट की तरह बुक कर खरीद सकेगा. इसके लिए अगले सप्ताह से Book My Show पर फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. प्राधिकरण 1274 फ्लैटों को ऑनलाइन बेचने जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि यीडा ने कई वर्ष पूर्व सेक्टर-22डी में कुल 7148 फ्लैट बनाए थे. इनमें 29.76 वर्गमीटर के 5100, 54.75 वर्गमीटर के 1280 और 99.86 वर्गमीटर के 768 फ्लैट…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात में चार दिन पहले पहुंचने के साथ, उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि क्षेत्र में बारिश होने से पहले पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। देश में मानसून की शुरुआत पर अपनी पूर्व भविष्यवाणी में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि देश भर में मौसमी बारिश सामूहिक रूप से लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 106 प्रतिशत होने की संभावना है, जिसका मतलब है कि भारत में इससे अधिक बारिश होगी।  जून से…

Read More