- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज हुयी है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों दोनों का ही प्यार मिल रहा है। फिल्म रायन, धनुष के लिए कई मामलों में खास है। यह उनकी 50वीं फिल्म है और फिल्म को उन्होंने खुद निर्देशित भी किया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान फिल्म खेल खेल में के जरिये फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन खान ने 14 साल बाद संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी से वापसी की थी। फरदीन की अब फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने जा रही है। फरदीन खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आप सभी के साथ ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हूं! ये पल मेरे लिए बहुत ही इमोशनल है क्योंकि ये 14 सालों में मेरी पहली थियेट्रिकल रिलीज है। बड़े पर्दे पर वापसी करना पुरानी यादों, उत्साह और कृतज्ञता से भरा एक सफर…
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और फैशन आईकॉन सोनम कपूर का कहना है कि ‘एक्टर्स हमेशा से ही प्रभावशाली होते हैं। सोनम कपूर, जो एक वैश्विक फैशन आइकन, उद्यमी, बॉलीवुड स्टार और निर्विवाद पॉप कल्चर प्रेरणा हैं, भारत की सांस्कृतिक शक्ति को आकार देने और फैशन की अंतिम आवाज़ बनकर लाखों लोगों को प्रभावित करने में कई भूमिकाएं निभाती हैं। सोनम कपूर निर्विवाद रूप से भारत से फैशन की सबसे प्रभावशाली सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें दुनिया के कुछ सबसे बड़े प्रीमियम लक्ज़री ब्रांडों द्वारा चुना गया है।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के अनुरूप मासिक संशोधन में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में बृहस्पतिवार को दो प्रतिशत की वृद्धि की गई। इसके साथ ही होटल तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई।
मुंबई। कमजोर शेयर बाजारों और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्णय तथा भारतीय शेयरों में कुछ विदेशी पूंजी प्रवाह के बाद प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर में नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
पेरिस। पेरिस ओलंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर रविवार को यहां होने वाले समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खोला था। इस तरह से वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थी। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम का कांस्य पदक भी जीता।
लंदन। इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। इंग्लैंड की तरफ से 1993 से 2005 तक 100 टेस्ट मैच खेलने वाले थोर्प 2022 में गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। लेकिन, उनकी चिकित्सा स्थिति का विवरण ज्ञात नहीं है। इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 44.66 की औसत से रन बनाए जिसमें 16 शतक भी शामिल हैं। 2005 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इसके बाद कोचिंग में करियर बनाया।
पेरिस। ओलंपिक में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने की राह पर भारतीय हॉकी टीम के सामने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन जर्मनी की चुनौती होगी और इस बाधा को पार करके टीम ‘संकटमोचक’ पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई देने के अपने मिशन की अगला कदम रखेगी। ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दस खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद भारतीय टीम ने जिस साहस और कौशल का प्रदर्शन करके मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा , वह काबिले तारीफ हैं।
पेरिस। भारतीय एथलेटिक्स के लिये कई कीर्तिमान रच चुके नीरज चोपड़ा अपने दूसरे ओलंपिक में एक बार फिर अपने भाले से इतिहास रचना चाहेंगे चूंकि 140 करोड़ भारतीयों को उनसे एक बार फिर पीले तमगे की उम्मीद है। उनकी अप्रतिम निरंतरता की एक बार फिर परीक्षा होगी क्योंकि पूरे सत्र में वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आये हैं। वह मंगलवार को क्वालीफिकेशन दौर में उतरेंगे और फाइनल आठ अगस्त को खेला जायेगा।
पेरिस। भारत की किरण पहल सोमवार को पेरिस ओलंपिक की अपनी हीट रेस में सातवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 400 मीटर में स्वत: सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं। अब वह रेपेचेज दौर में दौड़ेंगी। अपना 24वां जन्मदिन मना रही किरण ने 52.51 सेकेंड का समय लिया जो उनके सत्र के 50.92 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से काफी कम था। डोमिनिका की विश्व चैंपियन मारिलिडी पॉलिनो ने 49.42 सेकेंड के समय के साथ हीट जीती, उसके बाद अमेरिका की आलिया बटलर (50.52) और ऑस्ट्रिया की सुजैन गोगल-वाल्ली (50.67) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
