Author: admin

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर कई नई सुविधाएं की पेशकश की है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की सूचना, फ्लाईओवर कॉलआउट और चार-पहिया वाहन चालकों के लिए संकरी सड़क के उपयोग को कम करने के लिए एआई-संचालित रूटिंग क्षमता शामिल है। गूगल मैप्स ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि उसे घरेलू कंपनी ओला मैप्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

Read More

नई दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,293 अंक का उछाल दर्ज किया गया। तेजी के बीच एनएसई निफ्टी भी 24,834 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।

Read More

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर बल के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के बहादुर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी ताकत लगा दी और हर बार विजयी बनकर उभरे। सीआरपीएफ देश का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है, जिस पर आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी है। इसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 को मूल रूप से ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्ज पुलिस’ के रूप में की गई थी। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक…

Read More

नई दिल्ली/श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ (बीएटी) के हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान छिड़ी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक कैप्टन सहित चार अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया।

Read More

जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के शनिवार को स्केच जारी किए और उनके बारे में सूचना देने पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। डोडा हमले में एक कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे। जम्मू क्षेत्र स्थित डोडा में हाल के महीनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन वारदातों को पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा पहाड़ी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं।

Read More

बाराबंकी। बाराबंकी जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने व्यापारी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल को गबन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल, निवासी शास्त्री नगर, थाना बाजार खाला, जनपद लखनऊ को उनके घर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Read More

हल्द्वानी, गंगा जल लेकर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों के सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए जिले में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 28 जुलाई की सुबह 5 बजे से 3 अगस्त तक भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी होगी।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक शनिवार को यहां शुरू हुई। बैठक 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर केंद्रित है। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं।

Read More

दाम्बुला। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी। हरियाणा सिविल चिकित्सा सेवाएं (एचसीएमएस) संगठन के प्रमुख ने यह जानकारी दी। हड़ताल खत्म होने के बाद चिकित्सक अस्पतालों में लौट गए। एचसीएमएस के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा, ”प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के प्रतिनिधियों और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गय़ा।” उन्होंने कहा, ”हमने हड़ताल वापस ले ली है।” ख्यालिया ने बताया कि सरकार ने…

Read More