असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य में कई अभियानों के तहत 11 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये जाने के साथ संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई कार्बी आंगलोंग और कछार जिले में की गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की जब्ती की गई। असम पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है जो असल जिंदगी के मादक पदार्थ आधारित धारावाहिक या वेब सीरीज जैसे लगते हैं। के ‘नारकोस’ जैसे…
Author: admin
रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के परिचालन में आई दिक्कतों के मद्देनजर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है हवाई यात्रा बाधित होने के कारण अचानक काफी संख्या में यात्रियों ने रेलवे की ओर रुख किया है। यात्रियों की इस तत्काल बढ़ी हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे हजारों की संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गयी हैं। रेलवे…
आज नई दिल्ली के द लीला पैलेस में आयोजित एक खास कार्यक्रम में, ग्लोबल स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी फेडरेशन (लंदन, यूके) गर्व से सम्मानित करता है कि भारत के श्री भूपेंद्र धवन को पिछले 35 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयरन गेम्स (बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ्टिंग) के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस साल का अवॉर्ड समारोह 22 नवंबर 2025 को लंदन में हुआ था। पहले से तय प्रोफेशनल कामों के कारण, श्री धवन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। आज नई दिल्ली के द लीला पैलेस में आयोजित एक खास कार्यक्रम में, फेडरेशन की प्रेसिडेंट सुश्री हैने बिंगल MBE ने ग्लोबल स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी फेडरेशन की ओर से उन्हें यह अवॉर्ड औपचारिक रूप से प्रदान किया। फेडरेशन श्री भूपेंद्र धवन को उनके जीवन भर के समर्पण, नेतृत्व और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिल से बधाई देता है, जिन्होंने भारतीय स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स को वैश्विक मंच पर ऊंचा उठाया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को दिल्ली सरकार की बैठक केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के साथ हुई। बैठक में राजधानी के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 100% डस्ट मिटिगेशन लागू करने के निर्देश दिए गए। सरकार ने कहा कि इस बार प्रदूषण नियंत्रण अभियान ऑपरेशन मोड में संचालित किया जाएगा। सिरसा ने केंद्रीय…
दिल्ली से देहरादून तक सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का दिल्ली वाला हिस्सा अब अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक ट्रायल आधार पर आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस रूट के खुलने से यमुना पार के सबसे कंजेस्टेड इलाकों में बिना रुकावट हाई-स्पीड ट्रैफिक संभव हो गया है। इसके चलते देहरादून तक 2.5 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य अब पहले से कहीं अधिक करीब दिखाई देता है। 32 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज को जोड़ता है और यात्रा के कुल समय को काफी हद तक कम करता है।…
ग्वालियर। शहर में एक बिल्डर से 50 लाख का टेरर टैक्स मांगने का मामला सामने आया है। बिल्डर का आरोप है कि उसके खिलाफ झूठी शिकायतें कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उसने धमकी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक वहां उसकी झूठी शिकायतें करता रहेगा। पुलिस ने बिल्डर की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साईं धाम नाम से कॉलोनी का निर्माण दअरसल ग्वालियर थाटीपुर गायत्री विहार निवासी केदारनाथ अग्रवाल पेशे से बिल्डर और कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। वह सिरोल थाना क्षेत्र के सिरोल में…
तिहिडी। भद्रक जिले के तिहिडी पुलिस स्टेशन के बिलना पंचायत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आज सुबह नशे की लत में चूर बेटे ने अपनी मां के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि पेट्रोल छिड़कर उसे आग भी लगा दी. मामला गलगंड गांव की है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक, तिहिडी पुलिस स्टेशन के बिलना पंचायत के गलगंड गांव का देबाशीष नायक हर वक्त नशे में डूबे रहता है. नशे की हालत में उसने गुरुवार सुबह 8 बजे अपनी मां ज्योत्सनारानी नायक की मामूली बहस में पिटाई करदी और…
दिल्ली के महरौली में कुतुब मीनार से कुछ दूरी पर सुल्तानपुर के पास नया शेरोज़ कैफे खुल गया है। यह दिल्ली में चौथा और देशभर में चौथा शेरोज़ कैफे है। इसकी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से एसिड अटैक और गंभीर रूप से जलने की शिकार महिलाएं चला रही हैं। कैफे की मैनेजर, वेटर, टीम लीड सभी जिम्मेदारियाँ 15 बहादुर महिलाओं के हाथ में हैं। यह कैफे न सिर्फ रोजगार का माध्यम है, बल्कि इन महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने की एक मिसाल भी है। आज इसी चेहरे से ग्राहकों को अंदर बुलाती…
