Author: admin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे और लगभग 6350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मोदी 1050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी हुई 48 से अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिनमें वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवर ब्रिज और भगवानपुर में 55 मिलियन…

Read More

दिल्ली : ” सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्र स्तरीय ” की वार्षिक अहम बैठक हरिद्वार के कनखल स्थित ” श्री कृष्ण निवास आश्रम ” में 26 अप्रैल 2026 को हुई । जिसमें देश के समस्त ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का आह्वान करने के साथ साथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय टीम का नए सिरे से चयन हुआ । इस मौके पर ” यूजीसी ” के मुद्दे पर भी जबरदस्त चिंतन हुआ । बैठक का आयोजन महासभा के उत्तराखंड संयोजक तुषार कौशिक एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कौशिक जी व उनकी टीम के संयोजन में हुआ महासभा की वार्षिक…

Read More

उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में नव प्रभात बसभीड़ा चौखुटिया सौरभ कुमार ने 96 फीसदी लाकर प्रदेश में आठंवा और जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत पपनै 96.20 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में छठा स्थान और जिले में पहला स्थान बनाया है। शनिवार को जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 24 होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में सौरभ कुमार के अलावा विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा अल्मोड़ा…

Read More

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन व्यक्तियों की रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिन्हें मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया था, जबकि वे वर्तमान विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को उन अपीलीय न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनल) के पास जाने का निर्देश दिया, जिन्हें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की चुनौतियों की सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत के आदेश पर गठित किया गया है।

Read More

बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीत सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सम्राट ने यह प्रस्ताव पेश किया कि ”सदन राज्य की वर्तमान मंत्रिपरिषद में अपना विश्वास व्यक्त करे।” राज्य के 243 सदस्यीय सदन में यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया, जहां भाजपा नीत राजग को 202 सीट के साथ भारी बहुमत प्राप्त है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा, ”राजग सरकार हमेशा किसानों,…

Read More

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढा के अलावा राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ी दी है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। आज ही ये लोग भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर सकते हैं।

Read More