Author: admin

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के 21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एक समूह ने ‘‘सोचे समझे दबाव, गलत सूचना और सार्वजनिक रूप से अपमान के जरिए न्यायपालिका को कमजोर करने के कुछ गुटों’’ के बढ़ते प्रयासों पर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ये आलोचक संकीर्ण राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित हैं तथा न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। बहरहाल, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किन घटनाओं को लेकर सीजेआई को यह पत्र लिखा है। इनमें उच्चतम न्यायालय के चार…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां की एक विशेष अदालत में कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने अरबिन्दो फार्मा के प्रवर्तक शरत चंद्र रेड्डी को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के तहत उनकी कंपनी को आवंटित पांच खुदरा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को 25 करोड़ रुपये की राशि देने की कथित तौर पर ‘धमकी’ दी थी। सीबीआई के अनुसार, कविता ने रेड्डी से कहा था कि अगर वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को पैसा नहीं देते हैं तो तेलंगाना और दिल्ली में उनके कारोबार को नुकसान…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसने एक करोड़ युवाओं को रोजगार और महिलाओं को साल में एक लाख रुपया देने समेत 24 वादे किये हैं । राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र, जिसे परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है जारी कर दिया वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी परिवर्तन पत्र में 24 वादे किए गए हैं, जिसमें पूरे देश में एक करोड़ नौकरी, गरीब महिलाओं को साल में एक लाख…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज एक बार फिर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि​ तिहाड़ जेल प्रशासन बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को ही नहीं मिलने दिया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा ”जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकती हैं। सीएम की पत्नी से ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? यह एक अमानवीय कृत्य है।”

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोयंबटूर में जनसभा से पहले बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु के लोगों पर अपनी इच्छा थोपने की बार-बार कोशिश की है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ और केंद्र से कर संग्रह के राजस्व का राज्यों को ‘अपर्याप्त हस्तांतरण’ जैसे विषयों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सवाल किए। प्रधानमंत्री मोदी आज कोयंबटूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में होंगे। तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जिसका सहकारी संघवाद…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी…

Read More

मुल्लांपुर। नितीश कुमार रेड्डी की 64 रन और अब्दुल समद की 25 रनों की तूफानी पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 23वें मैच में पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया है। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और कमिंस ने जॉनी बेयरस्टो को शून्य पर बोल्ड कर पंजाब को पहला झटका दिया। उस समय टीम का स्कोर मात्र दो रन था। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह चार रन भुवनेश्वर का शिकार बन गये। कप्तान शिखर धवन भी…

Read More