- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर यहां दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया। केजरीवाल दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्हें निचली अदालत से जमानत मिल गई थी जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। प्रदर्शनकारी डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के 75वें जन्मदिन पर उन पर लिखी गई तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। एक बयान में कहा गया कि यह कार्यक्रम हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित ‘अन्वया कन्वेंशन सेंटर’ में होगा और मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन करेंगे। प्रधानमंत्री जिन पुस्तकों का विमोचन करेंगे उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी ‘वेंकैया नायडू – लाइफ इन सर्विस’ शामिल है, जिसे ‘द हिंदू’ के हैदराबाद संस्करण के पूर्व स्थानीय संपादक एस नागेश कुमार ने लिखा है। इसके अलावा ‘सेलिब्रेटिंग भारत – द मिशन एंड मैसेज ऑफ श्री एम वेंकैया…
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सदस्य संजय झा को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जद (यू) नेता नीरज कुमार ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकिारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गए। पहला, राजनीतिक और दूसरा संगठनात्मक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।’’
सिडनी। जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस सप्ताह की राष्ट्रपति बहस के समापन के कुछ ही मिनटों के भीतर, कई लोगों के लिए यह स्पष्ट हो गया कि 81 वर्षीय बाइडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। 90 मिनट की बहस के दौरान स्पष्ट रूप से संवाद करने में उनकी असमर्थता के कारण पूरे अमेरिकी राजनीतिक हलकों, विशेष रूप से डेमोक्रेट के बीच, उनकी कड़ी आलोचना हुई। ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारी और सीएनएन विश्लेषक वैन जोन्स ने बाइडेन के बारे में कहा, देश और जनता में विश्वास बहाल करने के…
ओटावा: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक खालिस्तान प्रेमी सिख मंत्री के एक पुराने आदेश पर कनाडा की राजनीति गरमा गई है। वहीं, ट्रूडो सरकार के इस मंत्री के कदम पर कनाडा की सेना में भी नाराजगी है। दरअसल, अफगानिस्तान से जब पश्चिमी देशों की सेनाएं लौट रही थीं, चारों ओर अफरातफरी मची थी। सभी देश अपने लोगों को निकालकर ले जा रहे थे, उस वक्त ट्रूडो के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने सेना को आदेश दिया था कि पहले सिखों को निकालो… अब जब इस मामले का खुलासा हुआ तो कनाडा में बवाल मच गया। लोग ट्रूडो से पूछ रहे…
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी सुजीत कुमार कर्ण, विनीता कर्ण और रोहित कुमार कर्ण ने मिलकर प्रभु श्री राम की प्रतिमा के लिए वस्त्र तैयार किए है। उन्होंने अपने कुशल हाथों की बारीक कलाकारी से मधुबनी पेंटिंग कर वस्त्र को सजाया है। वहीं, जब शुक्रवार को इन लोगों के हाथों से तैयार किए गए वस्त्र को प्रभु श्री राम की दिव्य प्रतिमा को पहनाए गए तब इनके चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दी। दरअसल, प्रभु श्री राम के लिए तैयार किए जाने वाले वस्त्र पर सुजीत कुमार कर्ण, विनीता कुमारी कर्ण और रोहित कुमार कर्ण…
राजस्थान : राजस्थान में मानसून के कारण आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के रायसिंहनगर (72.3 मिलीमीटर) व पूर्वी राजस्थान के कामां (भरतपुर) में (68 मिलीमीटर) दर्ज की गई है। केंद्र ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र ने बताया कि भरतपुर और जयपुर संभाग…
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आज यानी शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चिराग का भव्य स्वागत किया। वहीं, इस दौरान चिराग ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं और मेरी पार्टी उनके(प्रधानमंत्री) भरोसे पर खरा उतरे हैं। हमारे तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सभी पांच सीटें जीते हैं। “बिहार में अगर प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगे तो किसानों की आमदनी होगी” चिराग पासवान ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री जी ने मुझे फूड प्रोसेसिंग विभाग की…
नेशनल डेस्क: लद्दाख में क्रॉसिंग टैंक अभ्यास के दौरान नदी के उफान में आने से 5 जवानों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना LAC के पास नदी पार तड़के सुबह 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ये घटना अचानक नदी में जलस्तर बढ़ने से हुई। डिफेंस ऑफिशियल ने बताया कि घटना के वक्त टैंक में JCO समेत 5 जवान थे। इस एक जवान का पता लगा लिया गया है जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है। जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रक्षा अधिकारी के…
नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में शुक्रवार को नदी पार करते समय एक टैंक के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच भारतीय सेना के जवानों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया।राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “लद्दाख में एक टैंक में नदी पार करते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। हम राष्ट्र के लिए अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।” उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
