- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा कुछ सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) के विस्तार में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी के दौरान 41 लाख रुपये नकद, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 3 जुलाई को दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। धन शोधन की जांच दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जो यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया…
नई दिल्ली। पैरोल पर जेल से बाहर आए कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल रशीद ने शुक्रवार को संसद भवन के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इंजीनियर रशीद के नाम से जाने जाने वाले रशीद गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज मामले में असम के डिब्रूगढ़ की जेल में कैद हैं। सुरक्षाकर्मी सुबह उन्हें संसद परिसर लाए थे।एक सूत्र ने बताया कि निर्वाचित सांसदों ने औपचारिकताएं पूरी…
नई दिल्ली। नीट-पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने परीक्षा की तारीख को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। जबकि पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। बता दें, एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा के बाद नीट पीजी की नई तारीख का ऐलान किया गया है। वहीं परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी कैंडीडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि NBEMS के 22 जून 2024 के नोटिस के…
नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और देश की सशस्त्र सेनाओं को इस बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान तोलोलिंग और टाइगर हिल की लड़ाई के 25 साल पूरे होने के मौके पर सेना के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और ‘18 ग्रेनेडियर्स’ के सैनिकों की एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भर चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे। बेरिल चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी भारतीय क्रिकेट टीम वहां से आज रवाना हो गयी है और टीम चार जुलाई की सुबह दिल्ली पहुंचेगी। स्वदेश पहुंचने के बाद सबसे पहले भारतीय टीम सभी खिलाड़ी और टीम के अन्य सदस्य कल पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट किया जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इस मुलाकात के…
रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन यहां राज भवन में सोरेन को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले बताया गया था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे लेकिन लेकिन अब नए कार्यक्रम के तहत सोरेन आज 4 जुलाई को ही मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इससे पहले राज्यपाल राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार…
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन से सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैंलोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि गुरुवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से…
मथुरा। हाथरस में मंगलवार को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। वहीं इस हादसे के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने रात्रि की पदयात्रा बंद कर दी है और अब वह रात के वक्त सड़क पर भक्तों से अनिश्चित काल के लिए नहीं मिलेंगे।
नई दिल्ली। लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड सीएमएफ ने भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। रश्मिका को सीएमएफ प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में, रश्मिका कंपनी के डिजिटल, प्रिंट और टीवीसी कैंपेन में दिखाई देंगी। यहां वे सीएमएफ प्रोडक्ट की इनोवेटिव स्पिरिट और स्टाइलिश लुक को एक अलग अंदाज में पेश करेंगी।
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक मौसम की परवाह किए बिना विभिन्न नारे लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
