बेंगलुरू। पिछले मैच में मिली जीत से उनका हौसला बढा है लेकिन प्रदर्शन में परिपक्वता लाना बाकी है और शुक्रवार को आईपीएल 2024 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तथा कोलकाता नाइट राइडर्स अपेक्षा के अनुरूप खेल दिखाने के इरादे से उतरेंगी। आरसीबी ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया जबकि केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से मात दी। इसके बावजूद दोनों टीमों की शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की समस्यायें बनी हुई हैं। पंजाब के खिलाफ 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के अर्धशतक से आरसीबी खेमे ने…
Author: admin
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करते हुए कहा है कि वह बृहस्पतिवार को कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी। उनसे दिल्ली में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं दोपहर में कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए निकलूंगी।” ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए मोइत्रा और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी किया था। टीएमसी की 49 वर्षीय नेता महुआ मोइत्रा को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को एक बड़ा तोहफा दिया है। बता दें सरकार ने मनरेगा मजदूरी दर में 3 से 10 फीसदी तक का इजाफा किया है। इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ाई गई मजदूरी दर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए है। वहीं मनरेगा मजदूरों के लिए नई वेतन दरें 1 अप्रैल, 2024 से लागू होंगी।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब भारत की सबसे अमीर महिला और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शुमार सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें उनका इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब उनके बेटे नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल भी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। सावित्री जिंदल ने पार्टी छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए लिखा, “मैंने विधायक के रूप…
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को लगता है कि मुंबई इंडियन्स एक अप्रैल को यहां जब अपना पहला घरेलू आईपीएल मैच खेलेगा तो कप्तान हार्दिक पांड्या को और अधिक हूटिंग का सामना करना पड़ सकता है। तिवारी का हालांकि मानना है कि इस ऑलराउंडर के पास इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी धैर्य है। सत्र की शुरुआत से पहले मुंबई के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह लेने वाले हार्दिक रविवार को जब अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरे तो अहमदाबाद में प्रशंसकों ने उनकी हूटिंग की। मुंबई इंडियन्स की टीम टाइटंस…
मुंबई। घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.18 अंक चढ़कर 72,740.48 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 87.35 अंक की बढ़त के साथ 22,092.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंफोसिस, विप्रो, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का…
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उस समय एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जब पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-3 (पीओईएम-3) ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करके शून्य कक्षीय मलबा मिशन को पूरा किया। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि पीएसएलवी-सी58 /एक्सपीओसैट मिशन ने व्यावहारिक रूप से कक्षा में शून्य मलबा छोड़ा है। उल्लेखनीय है कि पीएसएलवी-सी 58 मिशन को सभी उपग्रहों को उनकी वांछित कक्षाओं में स्थापित करने के प्राथमिक मिशन को पूरा करने के बाद 01 जनवरी, 2024 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था। पीएसएलवी के पीएसएलवी के टर्मिनल चरण को 3-अक्ष स्थिर मंच,…
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमरूद बागानों के मुआवजे से संबंधित कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईडी ने पंजाब सतर्कता ब्यूरो की उस प्राथमिकी पर संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया था जिसमें ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि पर अमरूद बागानों के मुआवजे के रूप में जारी किए गए लगभग 137 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी…
मुंबई। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को मैदान में उतारा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है। एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक…
