Author: admin

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि चुनावी बॉण्ड योजना से जुड़े मामले की विशेष जांच होनी चाहिए और सच सामने आने तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाई जाए। खरगे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के छापे के बाद कई कंपनियों द्वारा चुनावी बॉण्ड खरीदे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने चुनावी बॉण्ड के जरिये करोड़ों रुपये एकत्र किये हैं, वहीं कांग्रेस को जिस बैंक खाते में चंदा मिला, उससे लेन-देन पर रोक लगा दी गई। खरगे ने संवाददाताओंसे कहा,…

Read More

नई दिल्ली: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को कथित तौर पर शुक्रवार (15 मार्च, 2024) सुबह एंजियोप्लास्टी उपचार मिला। ऐसा कहा जा रहा है कि 81 वर्षीय अभिनेता का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने दोपहर में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोज़ दिया, “हमेशा कृतज्ञता में।” माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस बारे में विस्तृत जानकारी की…

Read More

लखनऊ। होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के निवासियों को घर आने जाने के लिए हर मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 22 मार्च से एक अप्रैल तक होलीअधिकारियों ने बताया कि होली विशेष बसें एक अप्रैल तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार होली 24 और 25 मार्च को होनी है। इसके बाद गुड फ्राइडे, शनिवार और रविवार की छुट्टी है और ऐसे में पूरे सप्ताह भर के लिए ही लोग अपने घरों को आने-जाने के लिए बसों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि इसी…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सपा बसपा समेत कई राजनीतिक दल के प्रमुख नेता और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय पर हुए सदस्यता ग्रहण समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी , डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर प्रदेश अध्यक्ष मा० श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी, मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री…

Read More

हैदराबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तेलंगाना की 17 लोकसभा सीट में से दो (हैदराबाद और नगरकुर्नूल संसदीय क्षेत्र) पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ गठजोड़ के तहत बसपा इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीआरएस द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार राव ने बसपा को दो सीट दी हैं। बसपा की एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी आर एस प्रवीण कुमार नगरकुर्नूल सीट से चुनाव लड़ेंगे। बसपा ने कहा कि हैदराबाद से प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र की जायेगी। लोकसभा में…

Read More

हजारीबाग/बिहार: बिहार बीपीएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के हजारीबाग में 200 से ज्यादा छात्रों को लीक प्रश्न पत्र के आधार पर तैयारी कराई जा रही थी। हजारीबाग पुलिस को इसकी भनक लगी तो हज़ारीबाग में कटकमसांडी पेलावल थाना अंतर्गत कोहिनूर होटल में लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों को रोका है। इसी होटल में छात्र रहकर तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र बिहार में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। तभी हजारीबाग पुलिस को इस बात की भनक लगी है। प्रशासन ने 2 गाड़ी में…

Read More

श्री मुक्तसर साहिब: कुछ दिन पहले 60 वर्षीय  बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।  एस.एस.पी. भागीरथ सिंह अनुसार कबरवाला थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर 2 कथित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी 2024 को कबरवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कटियांवाली के पास सूखी नहर में एक महिला का शव पड़ा है, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक की…

Read More

नेशनल डेस्क: देशभर में 25 मार्च को होली के त्योहार को धुम धाम से मनाया जाएगा और इसका उत्साह तो अभी से लोगों में दिखाई देने लगा है। जब भी होली हो और मथुरा-वृंदावन की बात ना हो तो ऐसा हो सकता है क्या ? यहां पर होली का जश्न कई दिन पहले ही शुरू हो जाता है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना में विभिन्न तरह की होली मनाई जाती है जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। अगर आप भी इस साल मथुरा-वृंदावन की खास होली देखना चाहते हैं तो IRCTC द्वारा टिकट बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC ने अपने…

Read More

नेशनल डेस्क: गांधीनगर लोकसभा सीट से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार घोषित किए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को यह बताने को कहा कि यह चुनाव उनकी पार्टी के बारे में नहीं बल्कि भारत के बारे में है। शाह ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शहर के गुरुकुल रोड स्थित मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ‘चुनाव बीजेपी के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए है’…

Read More

नेशनल डेस्क:  अयोध्या में राम मंदिर में बालक राम की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने राम लला की आदर्श मूर्ति बनाने के लिए ‘तपस्या’ के दौरान उनके सामने आने वाली चुनौतियों का खुलासा किया। काले पत्थर पर बनी बालक राम की मूर्ति, जिसने बड़े पैमाने पर जनता का ध्यान और सराहना बटोरी। अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति की ‘प्राण स्थापना’ 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में हुई। जून 2023 में अरुण योगीराज ने बालक राम की मूर्ति बनाना शुरू किया, जिसके बाद उन्होंने अगस्त तक लगभग 70% काम पूरा कर लिया। तभी अरुण…

Read More