- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
अमृतसर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर सूचना केंद्र श्री दरबार साहिब में उन्हें सूचना अधिकारी द्वारा उनके सिर पर दस्तार सजाई गई। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सैनी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा करते हुए कड़ाह साहिब की देग करवाई और नतमस्तक होते समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लिए रुमाला साहिब भेंट किया। उन्होंने कुछ समय तक गुरु रामदास लंगर हॉल में भी सेवा की। वहीं कमेटी द्वारा नायब सिंह सैनी को सिरोपा देकर सम्मानित भी…
जॉर्जटाउन (गयाना)। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने उन्हें चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और स्वीकार किया कि यहां की टर्न लेती पिच पर मोईन अली से गेंदबाजी नहीं करवाना रणनीतिक चूक थी। भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जिससे भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे गत चैंपियन इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर आउट करके 68 रन से जीत दर्ज की।
कानपुर, अमृत विचार। यूपी-112 मुख्यालय के द्वारा कानपुर कमिश्नरेट नगर को तीन इनोवा, तीन स्कार्पियों चार पहिया पीआरवी वाहन और पांच दो पहिया पीआरवी बजाज वाहन पल्सर (कुल 11 पीआरवी वाहन) वाहनों का आवंटन किया गया था। इसी क्रम में शु्क्रवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने छह चार पहिया पीआरवी और पांच दो पहिया पीआरवी वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाई। सभी वाहनों को शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितता से जुड़े मामले पर संसद में चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्ष युवाओं से जुड़े इस विषय पर सम्मानजनक तरीके से चर्चा करना चाहता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसमें भाग लेना चाहिए। उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि देश की सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के हितों की बात कर रहे हैं।
पंचकुला (हरियाणा)। भाला फेंक खिलाड़ी डीपी मनु को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के निर्देश पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने प्रतियोगिताओं से दूर रहने के लिए कहा है क्योंकि ओलंपिक का टिकट पक्का करने के करीब पहुंच चुका यह खिलाड़ी डोपिंग के संदेह में है। एशियाई चैम्पियनशिप 2023 में रजत पदक जीतने वाले 24 साल के इस खिलाड़ी का विश्व रैंकिंग कोटा के माध्यम से ओलंपिक क्वालीफिकेशन लगभग निश्चित था। इस मामले के सामने आने के बाद हालांकि उनका पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर होना लगभग तय है। वह यहां गुरुवार से शुरू हुई राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के लिए…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा गिर गया। बारिश देर रात तीन बजे शुरू हुई थी। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। लोगों ने भारी बारिश के चलते जलमग्न सड़कों और यातायात जाम में फंसे वाहनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” ‘वाई-प्वाइंट’ सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास जलभराव के कारण शांतिवन…
उन्नाव, अमृत विचार। ग्रीष्मावकाश के बाद खुले विद्यालयों में उत्सव मनाया गया। बीएसए ने सभी बीईओ को आदेश जारी करते हुए 28 जून को खासतौर से विद्यालयों की साज-सज्जा कराने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा था कि कक्षा 1 और 6 में नया प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करते हुये उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा शिक्षक-शिक्षिकाएं 25 जून से ही विद्यालय पहुंचना शुरू कर चुके हैं। अब 28 जून शुक्रवार से छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए विद्यालय पहुंचना शुरू किया । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर ग्रीष्मावकाश…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था।सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सोरेन को जमानत दे दी गई है। अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।’’झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के लिए भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर से 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच तीर्थयात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तरी कश्मीर के बालटाल और दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के लिए रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा, “बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।” शनिवार को अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
