Author: admin

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 12वीं के छात्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात में जब घर के सभी लोग सो गए थे, तब उक्त छात्र ने यह कदम उठाया। सोमवार की सुबह छात्र के शव को उसकी मां ने देखा। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत छात्र का नाम नीरज रत्नाकर (18) है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पामगढ़ पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। नीरज की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर में रहती है।…

Read More

नई दिल्ली : चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम अधिकारियों ने एक कर्मचारी से 8 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया। इस मामले में अधिकारियों ने एयरपोर्ट कर्मचारी और एक ट्रांजिट यात्री को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम करने वाले मोहम्मद बरकतुल्लाह को चेन्नई एयरपोर्ट पर रोका गया। उसकी तलाशी ली गई और एयरपोर्ट के प्रस्थान द्वार के पास उसके पास से रबर के पेस्ट के रूप में सोना जब्त किया गया। तलाशी में कस्टम अधिकारियों ने 24 कैरेट सोने से भरे 36 पाउच…

Read More

नेशनल डेस्क: एक परिवार के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई जब तेरहवीं के दिन उनका मरा हुआ बेटा घर वापिस लौट आया।  हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर के एक गांव में सामने आया है।  जिस युवक की मौत के बाद परिवार उसका अंतिम संस्कार कर चुका था और तेरहवीं की रस्में करनी थी उसी दिन बेटा घर लौट आया। जिसे देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।  जीता जागते बेटे को देख  परिवार खुशी से गदगद हो गया। दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक दुर्घटना की फोटो जारी की गई थी जिसमें बताया गया…

Read More

रेल यात्रियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है. दिल्ली सहित उत्तर रेलवे के तहत चलने वाली 563 लोकल रेल गाड़ियों में आगामी 1 जुलाई से सफर सस्ता होने जा रहा है. इन गाड़ियों में फिलहाल न्यूनतम किराया 30 रुपये है. 1 जुलाई से 10 रुपये न्यूनतम किराये पर यात्री सफर कर सकेंगे.

Read More

रेल यात्रियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है. दिल्ली सहित उत्तर रेलवे के तहत चलने वाली 563 लोकल रेल गाड़ियों में आगामी 1 जुलाई से सफर सस्ता होने जा रहा है. इन गाड़ियों में फिलहाल न्यूनतम किराया 30 रुपये है. 1 जुलाई से 10 रुपये न्यूनतम किराये पर यात्री सफर कर सकेंगे.

Read More

उत्तर रेलवे मुख्यालय से सभी 5 मंडल के अधिकारियों को निर्देश के साथ ट्रेनों की सूची जारी की गई है. कोविड से पूर्व चलने वाली लोकल गाड़ियों में न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये था. रेलवे द्वारा कोविड के समय में इन गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया था. कोरोना के बाद जब फिर से रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ तो इन ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल गाड़ी की तरह चलाई गईं, लेकिन इन गाड़ियों में न्यूनतम किराया 10 की जगह 30 रुपये कर दिया गया था. रेलवे ने फरवरी में इनमें से कुछ गाड़ियों के नंबर बदलकर न्यूनतम किराया…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में विजयी हुये पार्टी सांसदों के साथ शनिवार दोपहर बैठक करेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दोपहर डेढ़ बजे सपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी गयी है जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के बढ़े कद और जिम्मेदारियों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में अयोध्या से जीते सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस सिलसिले में आज सुबह पार्टी दफ्तर के सामने लगी एक होर्डिंग राहगीरों को आकर्षित कर रही है जिसमें लिखा है“ सबके श्री अखिलेश, अयोध्या में अवधेश”।…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में शनिवार तड़के आग लगने और फिर विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने सुबह…

Read More