- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी सरकार के पास अधिशेष चावल भंडार होने के बावजूद हुई है। हालांकि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण पहल है। एमएसपी वृद्धि की घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दी है।
ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को संकेत दिया कि गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच के लिए अंतिम एकादश में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वहां की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं। भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के चलते ‘लू’ लगने से जान गंवाने वाले लोगों और यहां अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच, पिछले 48 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के पांच जिलों में वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 26 से अधिक लोगों के शव मिले हैं। हालांकि, इन मौतों का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इंडिया गेट के पास…
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूजीसी-नेट परीक्षा इसलिए रद्द की गई कि ऐसी जानकारी मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है। मंत्रालय का यह फैसला, मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में कथित अनियमितताओं को लेकर उपजे बड़े विवाद के बीच आया है और यह मुद्दा अब उच्चतम न्यायालय में है। परंपरा से हटकर, इस बार…
मुंबई। शेयर बाजार के मानक सूचकांक बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने के बाद अत्यधिक अस्थिर रुझानों के कारण जल्द ही सपाट कारोबार करने लगे। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 250.72 अंक चढ़कर 77,588.31 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 71.7 अंक चढ़कर 23,587.70 पर पहुंच गया।
हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक गुडेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई गुडेम मधुसूदन रेड्डी के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। महिपाल रेड्डी तेलंगाना की पाटनचेरु सीट से विधायक हैं। सूत्रों ने बताया कि मधुसूदन रेड्डी से जुड़ी एक खदान कंपनी के परिसर सहित लगभग सात-आठ परिसरों की तलाशी ली जा रही है। तेलंगाना पुलिस द्वारा कथित अवैध खनन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी धनशोधन मामले की जांच कर रही है। इस मामले…
पटना। नीट परीक्षा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नीट पेपर के बाद पकड़े गए अभ्यार्थी ने कबूल किया है की परीक्षा से एक दिन पहले उसे नीट का पेपर मिल गया था। जो उस पेपर में था वही दूसरे दिन परीक्षा में आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि परीक्षा से पहले उसके फूफा ने आरोपी अनुराग यादव से कहा कि नीट के प्रशनपत्र की सेटिंग हो गई है। कोटा वापस आ जाओ।आरोपी ने खुद अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि एक दिन पहले ही उसके फूफा ने उसे नीट का पेपर उपलब्ध करा दिया था। रात में जो…
ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया)। अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उनकी टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने मुकाबले में भारत के खिलाफ दो ओवर में 60 रन नहीं लुटाएं जैसा उन्होंने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में किया था। अफगानिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम ने चौथे ओवर में 36 रन लुटाए जबकि 18वें ओवर में 24 रन बने। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन की 53 गेंद पर 98 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए साक्षात्कार लिया। यह साक्षात्कार ‘जूम कॉल’ पर हुआ जिसमें गंभीर और अशोक मल्होत्रा दोनों ऑनलाइन शामिल हुए। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘हां, गंभीर सीएसी के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। आज एक दौर की चर्चा हुई। कल एक और दौर होने की उम्मीद है।’’
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
