12 वर्षीय एक किशोर को पागल कुत्ते ने काट लिया। उस पर रेबीज का असर हुआ तो उसने परिवार के लोगों को काटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वार्ड नंबर तीन संजय नगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। वह यहां मां, पत्नी और तीन लड़कों के साथ रहता है। उसके 12 वर्षीय बड़े पुत्र विक्की की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 10 दिन पहले विक्की को एक पागल कुत्ते ने काट…
Author: admin
बेरूत। ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाकरी कानी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने पूर्ववर्ती हुसैन अमीर अब्दुल्लाहिया की मौत के बाद पहली आधिकारिक राजनयिक यात्रा पर सोमवार को लेबनान पहुंचे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने खबर दी है कि बाकरी लेबनान और फिर सीरिया की यात्रा करेंगे, जहां वह दोनों देशों के अधिकारियों से मुलाकात करके इजराइल के खिलाफ प्रतिरोध के बारे में चर्चा करेंगे। ईरान क्षेत्र में कई सशस्त्र समूहों का समर्थन करता है, जिनमें सबसे शक्तिशाली माना जाने वाला शिया उग्रवादी समूह हिज्बुल्ला भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि 19 मई को ईरान से लगी अजरबैजान सीमा…
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म हो चुकी है और मंगलवार को आने वाले नतीजों से पहले एग्जिट पोल भी आ चुके हैं जिसमें भाजपा एक बार फिर बड़े बहुमत से जीतती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में भाजपा और गठबंधन पार्टियों (NDA गठबंधन) को 361 से लेकर 401 तक सीटें मिल रही हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव की कवरेज पूरी दुनिया की मीडिया कर रही है और एग्जिट पोल पर भी दुनिया के सभी बड़े अखबारों, न्यूज वेबसाइटों ने रिपोर्ट प्रकाशित की हैं. चीन, रूस, पाकिस्तान, ब्रिटेन, बांग्लादेश, UAE समेत कई देशों…
Share Market Closing: चुनाव नतीजों से एक दिन पहले शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2777 अंक बढ़कर 76,738 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 808 अंक बढ़कर 23,338 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में बाजार अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 2,507 अंकों की बढ़त के साथ 76,468 पर बंद हुआ। निफ्टी 733 अंकों की बढ़त के साथ 23,263 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। निवेशकों की संपत्ति में करीब 12 लाख करोड़…
बेंगलुरु: बेंगलुरु में रविवार को रिकॉर्ड बारिश हुई और शहर ने जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का 133 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कर्नाटक की राजधानी में 2 जून को 111.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ जारी गरज के साथ हुई। 16 जून 1891 को शहर में 101.6 मिमी वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने 3 से 5 जून तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अवधि के दौरान, तापमान…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केस्को समेत बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। लोगों को पूरी-पूरी रात बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी देर आने के बाद दिन में भी लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। लोग केस्को के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण समय पर नहीं हो पा रहा है। शहर के दादा मियां, सर्वोदय नगर, लखनपुर, दौलतगंज, शास्त्री नगर, चमनगंज, हुमायू बाग, नवाबगंज, मकड़ी खेड़ा, चकेरी, पहाड़पुर, हंसपुरम, सागरपुरी, गोविंद…
कोवताली उझानी क्षेत्र में कछला हाल्ट के पास रेलवे लाइन पर मगरमच्छ का क्षत विक्षत शव मिला। माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से मगरमच्छ की मौत हुई होगी। लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम किया। मगरमच्छ के शव का आरबोरेटम में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह कछला रेलवे हाल्ट के पास मगरमच्छ का शव देखा। उसे देखते ही दूर भाग गए और दूर खड़े होकर देखने लगे लेकिन मगरमच्छ में कोई हरकत नहीं तो ग्रामीणा गुट बनाकर पास में…
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 30 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। वहीं मतगणना स्थल पर वाहनों का जमावड़ा न लगे इसको लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्था तय की है। वाहनों की पार्किंग तय स्थान पर की जाएगी। मतगणना स्थल पर वीआईपी से लेकर प्रत्याशियों व मतगणना कार्मिकों, मतगणना अभिकर्ताओं व प्रत्याशियों के वाहन भी 100 मीटर के दायरे से दूर रहेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि मतगणना के दिन वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसी अनुरूप वाहन…
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और दावा किया कि एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। चार जून को होने वाली मतगणना से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ‘‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की जीत, देश और जनता की जीत है।’’ अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम और आप (मीडिया) लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों के बीच थे। हम सभी ने देखा है कि उनकी (भाजपा) रैलियों में…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अपर यमुना रिवर बोर्ड से कहा कि दिल्लीवासियों के सामने आने वाले पानी संकट के मद्देनजर सभी संबंधित राज्यों की एक आपात बैठक पांच जून को आयोजित कर छह जून तक शीर्ष अदालत में पानी आपूर्ति से संबंधित स्थिति रिपोर्ट पेश करें। न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन ने दिल्ली सरकार की याचिका पर संबंधित पक्षों की संक्षिप्त दलीलें सुनने के यह आदेश पारित किया। पीठ ने केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि पांच जून को बोर्ड की बैठक आयोजित करें, क्योंकि…
