CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर आज दिल्ली में यूपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सीएम योगी उनसे मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में आज बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,…
Author: admin
देहरादून: कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रावत से 29 फरवरी और उनकी पुत्रवधू अनुकृति से सात मार्च को यहां संघीय एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज कराने को कहा गया है। भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे रावत एजेंसी ने सात फरवरी को रावत और अन्य के परिसरों की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान लगभग 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की…
*चंडीगढ़, फूलों का शहर, चंडीगढ़ फूलो का शहर वर्तमान में बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय रोज़ फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है, जिसमें सेक्टर 16 के जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन में 46 एकड़ में फैले 829 किस्मों को शामिल किया गया है। यह उत्सव आज शुरू हुआ और तब तक जारी रहेगा। 25 फरवरी, प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक। जीरो वेस्ट रोज़ फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री द्वारा किया गया। बनवारीलाल पुरोहित, पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी चंडीगढ़, श्रीमती की उपस्थिति में। किरण खेर, सदस्यसंसद, शहर के मेयर श्री। -कुलदीप कुमार, प्रशासक के सलाहकार श्री. राजीव…
जबर्दस्त हंसी और यादगार पलों से भरे एक रोमांचक अनुभव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक नया कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे!’ लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो कॉमेडी के पारंपरिक पैमानों को तोड़कर इस शैली को दोबारा परिभाषित करता है। यह शो अनुभवी हास्य कलाकारों के साथ बड़े शानदार ढंग से हर तरह की कॉमेडी प्रस्तुत करेगा!भारत के साथ जमकर हंसने के लिए तैयार हैं खूबसूरत हुमा क़ुरैशी, जो एक कॉमेडी चैंपियन की भूमिका निभाएंगी। इस प्रमुख भूमिका में हुमा अपनी मजेदार टिप्पणियों और दिलचस्प किस्सों के साथ-साथ विभिन्न भागों में…
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार 27 फरवरी को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति और गरीबों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की दो योजनाओं की शुरूआत करेगी तथा इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद होंगी। मुख्यमंत्री तेलंगाना के मुलुगू जिले में आदिवासी महोत्सव ‘समक्का सरक्का यात्रा’ में शामिल हुए और पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छह चुनावी गारंटी में, हम 27 फरवरी की शाम दो की शुरूआत करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सफेद राशन कार्ड धारकों को 500…
पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में आग लग गई और वहां मौजूद तीन बच्चों सहित पांच लोगों को बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तीन मंजिला रिहायशी इमारत में लगी और संदेह है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न…
सोशल मीडिया पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब मेट्रो का वीडोय वायरल ना होता हो। हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में मेट्रो के अंदर गाने गाते नजर… नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब मेट्रो का वीडोय वायरल ना होता हो। हर दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में मेट्रो…
लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन यहां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट के सामने शुक्रवार को जारी रहा। उधर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रतियोगी छात्र अभिनव द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के खिलाफ उनका आंदोलन जारी है और उनकी मांग है कि यह परीक्षा निरस्त की जाए…
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन की ओर ध्यान दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि पेपर लीक की चर्चा प्रदेश के गांव-गांव में हो रही है, लेकिन सरकार सो रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को जारी रहा। इनकी मांग है कि यह परीक्षा निरस्त की जाए तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग…
