कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में अनेक मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन भी शामिल है। कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का मोदी ने उद्घाटन किया जो ‘किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ है। इस खंड में बना हावड़ा मेट्रो स्टेशन, देश का सबसे गहराई में स्थित स्टेशन भी होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल के छात्रों के साथ एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो की यात्रा की।…
Author: admin
विशेष संवाददाता नई दिल्ली , 6 मार्च देर शाम को दिल्ली के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खजान बस्ती मायापुरी ,नई दिल्ली में योगेश नाम के एक नौजवान युवक ने गुरुद्वारा के अंदर घुसकर गुरु घर की बेअदबी करने का असफल प्रयास किया था और गुरुद्वारा के अंदर आग लगाने से पहले ही मौके पर पकड़ा गया और दिल्ली के अंदर बहुत बड़ा दंगा फसाद होने से बच गया । गौरतलब है कि योगेश कुमार नाम के आरोपी युवक के पास से बालाजी बीड़ी का बंडल , सिगरेट जलाने वाला लाइटर ,तंबाकू की पुड़िया, और एक कपड़ा ,बरामद हुआ है…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने यह शुभकामना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। मंगलवार सुबह पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की बधाई हो।” Congratulations to @CMShehbaz on being sworn in as the Prime Minister of Pakistan. — Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2024 पीएम मोदी का यह बधाई संदेश ऐसे वक्त पर आया है जब एक दिन पहले सोमवार को 72 साल के शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी…
महिलाओं के योगदान के बिना समाज सेवा नामुमकिन – परमजीत सिंह पम्मा पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार स्थित सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शाइन शक्ति नेशनल अवार्ड “एक मिशन एक चैरिटी स्लम एरिया” का आयोजन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने प्रमुख समाज सेवियों को सम्मानित किया। इस समारोह में दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य बीबी रंजीत कौर, जतिन्दर सिंह (सोनू), तजिन्दर सिंह (गोपा) ने स्लम के बच्चों को ट्राफी और सर्टिफिकेट…
नई दिल्ली 4 मार्च :- भारत में किसानों के साथ भेदभाव का मुद्दा देश-विदेश में तूल पकड़ रहा है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार किसानों की मांग को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है. शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई की महिला विंग की मुख्य सेवादार बीबी रणजीत कौर ने मीडिया को जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से कहा की पंजाब, हरियाणा, बॉर्डर शंभू पर दिल्ली में आने के लिए 12 फरवरी से किसान भाई-बहन और बुजुर्ग बैठे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने उन पर विश्व में प्रतिबंधित पेलेट गन के छर्रे, केमिकल गैस और आंसू गैस के गोलों का…
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कस्टडी पैरोल दी है। जठेड़ी 12 मार्च को जेल से बाहर आकर दिल्ली में अपनी शादी की रस्में निभाएगा। इसके बाद 13 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए उसे 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। फिलहाल जठेड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। बता दें कि काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। काला जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले…
BJP MP Upendra Singh Rawat: रूसी महिला के साथ Viral Video को लेकर बाराबंकी से भाजपा सासंद ने कहा है कि यह वीडियो DeepFake AI तकनीक द्वारा बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग की है। भाजपा सांसद ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता, सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा’ आपको बता दें कि कल सांसद उपेंद्र सिंह रावत के सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे कई आपत्तिजनक वीडियो। जानिए क्या था पूरा मामला? बता दें कि बीते दिनों भाजपा ने लोक…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ को उस दिन कैंसर का पता चला था जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान सोमनाथ ने बताया कि उस दिन उन्हें स्कैनिंग में कैंसर का पता चला था। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय मुझे यह स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। आदित्य मिशन के दिन ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इससे वो और उनका परिवार दोनों परेशान हो गए थे।” यह निदान न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और सहकर्मियों…
