- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
नई दिल्ली। गूगल ने भारत में एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए एक निजी डिजिटल वॉलेट पेश किया है। इसमें उपयोगकर्ता कार्ड, टिकट, पास, आईडी आदि सुरक्षित रख सकेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गूगल वॉलेट को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह उपयोगकर्ताओं को अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड सहित अन्य चीजें रखने की सुविधा देगा। यह गूगल पे ऐप से अलग है जो पैसे तथा वित्त का प्रबंधन करने में मदद करता है। गूगल के जीएम एवं इंडिया इंजीनियरिंग लीड (एंड्रॉयड) राम पापाटला ने कहा, ‘‘ गूगल पे कहीं नहीं…
मथुरा: सतयुग के बाद इसी दिन से त्रेता युग की शुरूवात के कारण अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। ब्रजभूमि में इस दिन मन्दिरों में भक्ति रस की गंगा प्रवाहित होती है। इस दिन किया गया पुण्य कार्य अक्षय होने के कारण इस दिन गिर्राज की सप्तकोसी परिक्रमा करने की होड़ सी मच जाती है। इस दिन दानघाटी मन्दिर में गिर्राज जी को चन्दन श्रंगार से जगाया जाता है तथा इस दिन की मंगला के दर्शन करने का विशेष महत्व इसलिए है। ठाकुर जी इस दिन वर्ष में एक बार चन्दन श्रंगार के साथ भक्तों को दर्शन देते हैं।मन्दिर के सेवायत…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए बुधवार को ईडी तथा सीबीआई को और समय प्रदान किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के वकीलों ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को सूचित किया कि उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए और समय चाहिए। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने तीन मई को दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था और मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी…
पोर्ट आफ स्पेन। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप को आतंकवादी धमकी मिली है।क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने ‘क्रिकबज’ से कहा, हम अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और टूर्नामेंट की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये जा रहे हैं । उन्होंने कहा, हम सभी हितधारकों को टी20 विश्व कप की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करना चाहते हैं । हमने व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना बनाई है। आईसीसी ने संपर्क करने पर उसके प्रतिनिधि ने कहा कि उनका पक्ष क्रिकेट वेस्टइंडीज के…
अमरावती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ शामिल होंगे।पहली चुनावी सभा पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम में वेमागिरि में होगी जिसके बाद दूसरी सभा अनाकापल्ली में आयोजित होनी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री दोपहर में राजामहेंद्रवरम हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह यहां अपराह्न 3.30 बजे पहली सभा को संबोधित करेंगे और वहां से अनाकापल्ली जाएंगे जहां शाम 5.30 बजे…
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में राज्य हाई कोर्ट द्वारा अपनी जमानत अर्जी को खारिज किए जाने के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और उसे तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।पीठ में न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। पीठ ने कहा कि वह इस अनुरोध पर विचार करेगी। झारखंड उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोरेन को…
बरहामपुर (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ‘अस्त’ हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस ‘पस्त’ है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ चार जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम चार जून को सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से बीजद…
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में गिरफ्तार बीआरएस नेता के कविता को फिर बड़ा झटका लगा है। आबकारी नीति केस से जुड़े ईडी और सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता की जमानत वाली मांग को ठुकरा दिया है।दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सोमवार को के. कविता को जमानत देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद के. कविता की मुसीबत और बढ़ गई और अभी वह जेल में ही रहेंगी। यहां ध्यान दिलाने वाली बात है ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में के. कविता की जमानत याचिका खारिज हुई है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
