राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। लालू यादव से पूछताछ जारी है अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं और वे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू को प्रवेश कराने के बाद भारती ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम…
Author: admin
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और…
सुप्रीम कोर्ट में आज ज्ञानवापी में सील वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे को लेकर याचिका दायर कर दी गई है। हिंदू पक्ष ने सील एरिया को खोलने की मांग की है। साथ ही कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट निर्देश दे कि शिवलिंग के आसपास की दीवार को हटाकर शिवलिंग को नुकसान पहुंचाए बिना साइंटिफिक सर्वे किया जाए। कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग हो।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट इस महीने 900 करोड़ रुपये के अधिक कोष के साथ अपने बेड़े के उन्नयन तथा लागत में कटौती के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी। एयरलाइन द्वारा वरिष्ठ कर्मचारियों को सोमवार को भेजे एक आंतरिक पत्र के अनुसार, अब उसके पास 900 करोड़ रुपये से अधिक की पर्याप्त राशि है। इसमें सरकार से आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत किस्त के रूप में प्राप्त 160 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कई परेशानियों से घिरी कंपनी को अब तक ईसीएलजीएस के तहत करीब 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया…
लखनऊ: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस साल पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के 1132 कर्मियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी भी शामिल है। एडीजी प्रशांत कुमार और आईपीएस मंजिल सैनी को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि सम्मान सूची में शामिल प्रशान्त कुमार की अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ की नियुक्ति के दौरान 2017 को दिल्ली स्थित प्रीत विहार…
लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही सभी से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान को लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही सभी के लिए एक कर्तव्य भी करार दिया। अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, “सभी सम्मानित मतदातागणों एवं प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक बधाई, पहली बार मतदाता बने सभी युवा साथियों का अभिनंदन। मतदान हमारा कर्तव्य होने के साथ ही अधिकार भी है। आइए, अपने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी व मजबूत बनाने…
प्रधानमंत्री ने बुलंदशहर को हजारों करोड़ की परियोजनाओ की दी सौगात बुलंदशहर/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां बुलंदशहर और मेरठ मंडल के लिये करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक सेक्शन का लोकार्पण, अलीगढ़ से कन्नौज के बीच फोरलेन हाइवे सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इससे पहले…
