अयोध्या । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। अयोध्या धाम में दूसरे दिन मंगलवार को तकरीबन पांच लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। अभी भी हजारों की संख्या में भक्त दर्शन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आगामी चार फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या आ रहे हैं। यहाँ वो श्रीरामलला का दर्शन- पूजन करेंगे। साथ ही साधु-संतों और राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को उत्तरप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य रामलला दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा 2 फ़रवरी को…
Author: admin
लखनऊ. उत्तर प्रदेश का आज 75वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है. CM योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु संकल्पित हों.” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी स्थापना दिवस की बधाई देते हुए लिखा…
फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा भारतीय सेना का पराक्रम, भीष्मा टैंक बना आकर्षण का केंद्र, देखते ही बनेगी राम मंदिर की झांकी लखनऊ, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली भव्य परेड का आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम के साथ स्कूल के बच्चों ने भी परेड किया। सेना के बैंड धुन पर पुलिस और सेना के जवान के अलावा बच्चे भी कदम ताल पर आगे बढ़ते नजर आए। साथ ही कदमताल करते जवान राज्यपाल की डमी के सामने तिरंगे को सलामे देते गुजरे। इसके…
लखनऊ । सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब से कुछ देर पहले शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ उन्होंने यहाँ लगे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में यूपी लगातार अग्रसर है। सीएम योगी ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संविधान के नोटिफिकेशन के बाद उत्तर प्रदेश राज्य का गठन…
लखनऊ: अयोध्या में सोमवार को राम लला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। रामलला अपने स्थान पर विराजमान हो चुके हैं। रामलला के विराजमान होते ही जहां पूरा देश भावुक हो गया वहीं दूसरी ओर जय श्रीराम के नारों से भी पूरा देश गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद जहां सबसे पहले सीएम योगी ने संबोधन किया इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संचालक डॉ मोहन भागवत सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी, राम जन्म भूमि पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास…
अयोध्या/लखनऊ। श्री राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पीएम मोदी के करकमलों से संपन्न हो गया है। इसी के साथ भारत के इतिहास में आज सोमवार 22 जनवरी की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में लिख दी गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी के अलावा पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहे। इस मौके पर वीआईपी मेहमानों के अलावा संतों महंतों की मौजूदगी काबिलेगौर रही। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूरी दुनिया पर निगाह लगी रही। इस दौरान अयोध्या का जनमानस बड़ी मात्रा में मौजूद रहा। पीएम ने राममंदिर निर्माण में…
Ram Mandir Pran Pratistha: आज अयोध्या में 500 वर्षों के बाद श्रीरामलला पधारे हैं. इस अवसर पर पूरा देश राममय हो गया है और हर जगह दिवाली जैसा महौल है. श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी तो पूरी दुल्हन की तरह सजी हुई है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई हस्ती शामिल हुए. वहीं राम मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए. जिसमें अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम और शंकर महादेवन समेत कई मशहूर गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी. आएये आप भी सुनिए अनुराधा पौडवाल, सोनू निगम और शंकर महादेवन के गाए हुए भजन. सोनू निगम ने गया ‘राम सिया राम’ सिंगर…
1998 में भारत में परिचालन शुरू करते हुए ब्रांड ने देश के कृषि क्षेत्र के लिए तकनीकी प्रगति का बीड़ा उठाया और इसे पूरा भी किया। नई दिल्ली, 19 जनवरी 2024 ! कृषि और निर्माण समाधानों के मामले में दुनिया की अग्रणी कंपनी सीएनएच, भारत में अपने ब्रांड न्यू हॉलैंड की 25वीं वर्षगांठ गर्व से मना रही है। स्थापना के बाद से यह ब्रांड देश के कृषि क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति लाने में सबसे आगे रहा है। इसने फसल अवशेषों के लिए बेलिंग तकनीक का बीड़ा उठाया और इस क्षेत्र में बाजार में अग्रणी है। 25 साल पूरे होने के समारोह के हिस्से के रूप में कंपनी ने अपने ग्रेटर नोएडा विनिर्माण संयंत्र में ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर और बेलर सहित कृषि उपकरणों की विस्तृत रेंज का प्रदर्शन किया। सीएनएच ने अपने इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर द्वारा प्रोडक्ट सेगमेंट में विकसित और इंटीग्रेटेड टेलीमैटिक्स और सॉफ्टवेयर ऐप्स सहित सटीक प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करके अपनी स्थानीय अनुसंधान एवं विकास क्षमता का भी प्रदर्शन किया। सीएनएच इंडिया एंड सार्क के लिए कंट्री मैनेजर और मैनेजिंग डायरेक्टर नरिंदर मित्तल ने कहा, ‘हम भारत में न्यू हॉलैंड की 25 साल की यात्रा का जश्न मना रहे हैं। हमें न केवल अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पाद प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर गर्व हो रहा है बल्कि हमारे राष्ट्र की रीढ़ मेहनती किसानों को सपोर्ट देने वाली अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर भी हमें नाज है। हम नवाचार, गुणवत्ता और सेवा के इसी वादे के साथ ब्रांड की आगे की यात्रा का अध्याय लिखेंगे जो न केवल हमारे किसानों को और सशक्त बनाएगा बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था और समुदायों के विकास में भी योगदान देगा।’ ग्रेटर नोएडा विनिर्माण सुविधा 60,000 से अधिक मशीनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ भारत में सबसे उन्नत ट्रैक्टर विनिर्माण सुविधाओं में से एक है। प्लांट…
बेंगलुरु, 19 जनवरी, 2024 – महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (एमएएसपीएल) और एयरबस एयरोस्ट्रक्चर्स जीएमबीएच ने सबसे ज्यादा बिकने वाले ए320 एयरबस सहित सभी एयरबस कमर्शियल विमान मॉडलों के लिए मैटलिक कम्पोनेंट्स के निर्माण और वितरण के लिए एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अनुबंध के तहत, एमएएसपीएल भारत में अपने विनिर्माण आधार से जर्मनी में एयरबस को लगभग 5000 प्रकार के मैटलिक कम्पोनेंट्स की आपूर्ति करेगा। इस अनुबंध में टूलूज़, फ्रांस में एयरबस को उनकी सुविधाओं पर सीधे पार्ट्स वितरित करने के लिए मौजूदा एमएएसपीएल कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। इस अनुबंध के बारे में जानकारी देते हुए, श्री विनोद सहाय, प्रेसिडेंट, एयरोस्पेस एंड डिफेंस और सीपीओ, ऑटो…
