- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत पार्टी के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी और शिवपुरी कांग्रेस की जिला इकाई के कई सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए।
नई दिल्ली। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा कंपनी संबंधी भारी दायित्वों के कारण टाल दी गई है। मस्क अप्रैल के चौथे सप्ताह में भारत की यात्रा पर आने वाले थे। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, दुर्भाग्य से, टेस्ला संबंधी बहुत भारी दायित्वों के कारण भारत की यात्रा टाल दी है। …लेकिन मैं इसी वर्ष यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसी महीने मस्क ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। पोस्ट में कहा…
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 30 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा। वहीं मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बताते हुए सीबीआई के वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और सबूतों से छेड़छाड़ करने का दावा किया। कहा कि मनीष सिसोदिया सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
नई दिल्ली। पिछले साल अरूण जेटली स्टेडियम पर बैसाखियों के सहारे चलते नजर आये ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में लौटेंगे तो यह उनके लिये भावुक पल होगा लेकिन उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करना होगा। दिल्ली ने अब तक मिला जुला प्रदर्शन किया है हालांकि लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस को हराकर वे दौड़ में बने हुए हैं। अब तक सात मैचों में से दिल्ली ने तीन जीते और चार हारे हैं।
नई दिल्ली। ब्लू स्टार लिमिटेड ने विभिन्न उपयोगों के लिए 60 लीटर से लेकर 600 लीटर तक की क्षमता वाले ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण-अनुकूल डीप फ्रीजर की एक व्यापक नई श्रृंखला के लॉन्च की आज घोषणा की। कंपनी के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने डीप फ्रीजर की 2024 के लिए नई रेंज को लाँच करते हुये यहां कहा कि नये उत्पाद उच्च भंडारण, बढ़ी हुई कूलिंग क्षमता प्रदान करते हैं और बेहतर टेक्नोलॉजी से युक्त हैं जो कुशल कूलिंग के लिए अधिक गर्मी हस्तांतरण सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, वे सुपर उष्णकटिबंधीय हैं और 47 डिग्री तापमान में भी काम करने…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का यह आरोप फिर से दोहराया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हो सकता है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘तंत्र’ किसी की हत्या करने के स्तर तक गिर सकता है। संजय सिंह के आरोपों पर भाजपा ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राज्यसभा सांसद ने केजरीवाल की बीमारी का ‘मजाक उड़ाने’ के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की। साथ…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिये 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार को पहले चरण में पहले छह घंटों में (अपराह्न एक बजे तक) लक्षद्वीप में न्यूनतम 29.91 प्रतिशत और त्रिपुरा में अधिकतम 53.04 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के सभी 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में मतदान के पहले छह घंटों (एक बजे तक) में मतदान प्रतिशत सबसे कम 29.91 प्रतिशत मतदान लक्षद्वीप में और सबसे अधिक 53.04 प्रतिशत मतदान त्रिपुरा में हुआ है। राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान इस प्रकार रहा – अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में 35.70 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 34.99, असम में 45.12, छत्तीसगढ़ में…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों पर प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध करने वाले याचिककर्ता से शुक्रवार को कहा कि वह इस संबंध में सरकार के समक्ष अभ्यावेदन दें। याचिकाकर्ता का दावा है कि ओटीटी मंचों पर नग्नता और अनुचित दृश्य दिखाए जाते हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ से कहा कि याचिका में यह सवाल उठाया गया है कि क्या ओटीटी मंचों को बिना किसी रोक के ऐसी सामग्री प्रसारित करने या दिखाने की अनुमति दी जा सकती है जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए…
मुंबई। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के अपने ऊंचे स्तर से पीछे हटने से स्थानीय मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.49 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 83.61 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। ‘राम नवमी’ के अवसर पर बुधवार को…
ढाका। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद को टी-20 विश्वकप तक बंगलादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुये कहा कि मुश्ताक अगले महीने जिबाब्वे के साथ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले ढाका में लगने वाले शिविर में पहुंचेंगे। मुश्ताक ने कहा, बंगलादेश क्रिकेट टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच चुना जाना सम्मान की बात है। मैं इस भूमिका की प्रतीक्षा कर रहा हूं और खिलाड़ियों को अपना सारा अनुभव देना चाहता हूं क्योंकि वह सीखने लायक हैं और मुझे हमेशा लगता है कि यह टीम बहुत खतरनाक टीम…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
