- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
मेरठ। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में जनसभा करेंगे। सीएम योगी की जनसभा सिसौली इंटर कॉलेज में होगी। मेरठ लोकसभा क्षेत्र को लेकर यह पहली जनसभा होगी। इससे पूर्व प्रधानमंत्री की रैली और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में आ चुके हैं।
अहमदाबाद। गुजरात में खेडा जिले के नडियाद ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर बिलोदरा गांव के निकट एक बेकाबू कार आज अपराह्न आगे जा रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, अन्य दो लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई…
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले सप्ताह अपने गगनयान मिशन के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि 2024 भारत के प्रतिष्ठित पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान का वर्ष होगा। एजेंसी ने कहा कि वह अगले सप्ताह द्वितीय मानव रहित मिशन, एक परीक्षण वाहन उड़ान मिशन और एक एयरड्रॉप का परीक्षण करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसरो चेयरमैन ने बुधवार को अहमदाबाद में एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, “एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा।” इस परीक्षण के बाद दो और…
कोलकाता। रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को जमकर बवाल हो गया। झड़प में करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बढ़ते मामले को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
17 अप्रैल, 2024: पोकेमॉन गो कम्युनिटी डे की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं, जो शनिवार, 20 अप्रैल, 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस कम्युनिटी डे के दौरान, अपने आस-पास के प्रशिक्षकों के साथ रेड, ट्रेड और एक्सप्लोर करें, जिसमें बेलस्प्राउट को विशेष रुप से फीचर किया जाएगा। हमारे कम्युनिटी डे मीट-अप शनिवार 20 अप्रैल, 2024 को स्थानीय समय (भारत में IST) अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होंगे। वर्चुअल ट्रेनर मीटअप भारत के 21 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नई दिल्ली का लोधी गार्डन, मुंबई का हॉर्निमन सर्कल गार्डन, पुणे का सारस बाग, गुरुग्राम का…
सिलचर (असम)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूरे देश को ‘‘डिटेंशन कैंप’’ बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा। असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटते हैं तो देश में ‘‘लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव नहीं होंगे।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (भाजपा)…
वाशिंगटन। जो बाइडेन प्रशासन ने जोर देकर कहा है कि भारत, अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और उन्हें उम्मीद है कि यह संबंध भविष्य में भी इसी तरह बरकरार रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर भारत में लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय सरकार पर कुछ लेख और आलोचनात्मक राय के परिदृश्य में अमेरिका-भारत संबंधों पर सोमवार को संवाददाताओं द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब दे रहे थे। मिलर ने भारत में कथित तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाये जाने और विपक्षी दलों पर कथित कार्रवाई के संबंध में विदेश मंत्रालय द्वारा जारी हालिया बयानों पर एक सवाल…
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हुए तमिल मुद्दे पर जोर डाला और कच्चातिवु को श्रीलंका को ‘सौंपने’ के लिए कांग्रेस और द्रमुक को ‘पापी’ करार दिया। मोदी ने द्रमुक और कांग्रेस को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया और कहा कि पूरा देश अब सच्चाई समझ गया है कि उन्होंने कच्चातिवु को तमिलनाडु से ‘काटकर’ दूसरे देश को दे दिया था। मोदी ने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने न केवल तमिलनाडु के लोगों को अंधेरे में रखा बल्कि कच्चातिवु मुद्दे पर झूठ बोला। श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की…
छिंदवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाह शाम लगभग साढ़े पांच बजे छिंदवाडा के फव्वारा चौक से बड़ी माता मंदिर, छोटी बाजार तक रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे में हैं। फिलहाल यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं और पार्टी ने इस बार…
रांची। झारखंड में ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में आज एक बार फिर राजधानी रांची सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले केस में फर्जी डीड बनाने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
