Author: admin

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी। ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया। दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं। चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगा।…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ता में खूब जोश का संचार किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू दीवार लेखन अभियान के तहत उन्होंने मंगलवार को जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। इसके नीचे स्लोगन लिखे, फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की…

Read More

 उच्चतम न्यायालय ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने 14 दिसंबर 2023 के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी जिसमें मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण अदालत की निगरानी में कराने पर सहमति जतायी गयी थी। हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर में ऐसी निशानियां हैं जिससे पता चलता है कि यह एक वक्त में मंदिर था पीठ ने कहा कि कुछ कानूनी मुद्दे खड़े…

Read More

ओडिशा में पुरी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और जगन्नाथ मंदिर के कलेवर को समेटकर वैश्विक स्तर का बनाया जा रहा है। पुरी रेलवे जंक्शन अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन के बाद देश का दूसरा जंक्शन का जिसका पुनर्निर्माण किसी मंदिर की थीम पर किया जा रहा है। यह जंक्शन जुलाई 2025 तक शानदार और नए रंग-रूप में बन कर तैयार हो जाएगा। केंद्र के मोदी सरकार अमृतकाल में अमृत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 रेलवे जंक्शनों का पुनर्निर्माण करवा रही है। इन स्टेशनों का पुनर्निर्माण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते…

Read More

भारत-बांग्लादेश की सीमा पर मवेशियों और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में जुटे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास अब एक दूसरी प्रतिरोधक क्षमता भी होगी जिसे 60,000 से अधिक औषधीय पौधों की एक मोटी बाड़ और 40 ‘मधुमक्खी बॉक्स’ (मधुमक्खी पेटिका) के जरिये तैयार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित तीन किलोमीटर लंबी बाड़युक्त सीमा के पास से सटे क्षेत्रों में यह दूसरी प्रतिरोधक पंक्ति तैयार की जाएगी। ‘बाड़ पर मधुमक्खी का छत्ता’ (बीहाइव्स ऑन द फेंस) को पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार के ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के हिस्से…

Read More

मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सवाल किया कि क्या ये रैलियां करके राजनीति करने का समय है। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह ने यह भी पूछा कि क्या गांधी मणिपुर में बेहतर हो रही स्थिति में गड़बड़ी करने आए हैं। देश के पूर्वी क्षेत्र से पश्चिम तक गांधी की दो महीने से अधिक लंबी यात्रा 110 जिलों से गुजरने के बाद मार्च में मुंबई में समाप्त होगी। मुख्यमंत्री ने इंफाल में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं के…

Read More

दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि देर रात एक बजे से तड़के पांच बजे के बीच चार उड़ानों को मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया। रविवार को 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था और कुछ को रद्द किया गया था। कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर विमान संचालन काफी प्रभावित हुआ है।

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राज्य के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं और सुनिश्चित करें कि 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक सप्ताह के भीतर बदलाव ‘दिखाई दे।’ शिंदे ने रविवार को यहां अपने आधिकारिक आवास पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। शिंदे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिरों को साफ रखने का आह्वान किया है। महाराष्ट्र में जिलाधिकारियों को सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाना चाहिए और उन्हें ‘इलेक्ट्रिक लाइट’ से सजाना चाहिए। बदलाव एक सप्ताह…

Read More

देश आज 76वां सेना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सैन्य कर्मियों को 76वें सेना दिवस की बधाई दी और कहा कि उनकी देशभक्ति सभी नागरिकों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनी हुई है। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संघर्ष के साथ-साथ शांति की स्थितियों में भी हमारे बहादुर सैनिक हरसंभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। आज, कृतज्ञ राष्ट्र मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को और भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करता है। मैं…

Read More