कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर…
Author: admin
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का शनिवार को महाराष्ट्र में पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें आज सुबह एक निजी अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी। अत्रे को 1990 में पद्मश्री , 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। उनकी ख्याल, ठुमरी, ग़ज़ल, भजन नाट्यसंगीत और दादरी की प्रस्तुति उत्कृष्ट…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन ऐप के जरिये सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप मामले में चल रही धन शोधन से संबंधित जांच में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। टिबरेवाल पर इस मामले में आरोपी विकास…
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि फिल्म दबंग से उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा रातो-रात स्टार बन गयी थी। इस शनिवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल 14’, में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी में ‘सेलिब्रेटिंग शॉटगन शत्रुघ्न’ प्रसारित होगा। शत्रुघ्न सिन्हा शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे और प्रतियोगियों की मधुर परफॉरमेंस का मजा लेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स ‘खामोश खबरें’ नाम के एक खास सेगमेंट में एक-दूसरे के राज़ भी खोलेंगे, जो इस ‘मस्ट वॉच’ वीकेंड एपिसोड में एक ताज़ा और मनोरंजक एलिमेंट जोड़ देगा। इस अवसर पर ‘महाराष्ट्र ची शान’,…
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका की जमीन पर मारने की नाकाम साजिश के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के बचाव सामग्री प्रदान करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने बृहस्पतिवार को दिए आदेश में मामले में बचाव सामग्री प्रदान करने के गुप्ता के वकील के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। गुप्ता (52) पर संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में एक अभियोग में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका की जमीन पर मारने की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम…
घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 492.71 अंक उछलकर 72,213.89 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 141.95 अंक चढ़कर 21,789.15 अंक पर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी तेजी आई।महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का…
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने पर हुए विवाद के बीच पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मंदिर दर्शन को जाएगा और केंद्रीय नेतृत्व भी मंदिर निर्माण पूरा होने और विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन करना चाहता है। राज्य कांग्रेस के अधिकृत एक्स हैंडल की ओर से की गई पोस्ट के अनुसार पटवारी ने कहा कि हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाला हर साथी मंदिर के दर्शन करना चाहता है, हम भी करना चाहते हैं। पार्टी का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे।मोदी ने कहा, “आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महा पुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। “पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।…
भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से नयी पीढ़ी की ‘आकाश’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाकर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण के दौरान अस्त्र प्रणाली ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने कहा, “स्वदेशी रूप से विकसित रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, लॉन्चर, बहु कार्य रडार और कमान, नियंत्रण एवं संचार प्रणाली के साथ मिसाइल से युक्त संपूर्ण…
द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन के शिष्य रीतेश डोगरा ने फ्लोरिडा, अमेरिका में आयोजित प्रो-ओलम्पिया पॉवरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर भारत ही के मुकेश सिंह गहलोत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पूर्व यह कारनामा द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन के ही शिष्य मुकेश सिंह गहलोत ने 2017 में कर दिखाया था जब उन्होंने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता था. यह अद्भुत संयोग है कि दोनों ही द्रोणाचार्य भूपेंद्र धवन के शिष्य हैं. इस शानदार उपलब्धि पर रीतेश डोगरा का जो स्वयं भी…
