साल 2014 में आया यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का गाना ‘लव डोज’ उस समय काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था. 10 साल पहले टीसीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर अपलोड किए गए इस सॉन्ग को 486 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, अब ‘लव डोज’ गाने के फैंस के लिए हनी सिंह (Honey Singh) फिर से खुशखबरी लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर ने इस गाने के 2.0 वर्जन यानी ‘लव डोज 2.0’ (Love Dose 2.0) के रिलीज की जानकारी दी है. पहले गाने की तरह इस गाने में भी हनी और…
Author: admin
नई दिल्ली. दिल्ली में पानी के बढ़े हुए बिलों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए केजरीवाल सरकार ने ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ का ऐलान किया था. लेकिन इसे रोके जाने से नाराज अब आम आदमी पार्टी आंदोलन की तैयारी में है. आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को सिविक सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पानी के…
राजकोट : अपने आक्रामक क्रिकेट के दम पर करियर के शुरुआती दौर में ही दो दोहरे शतक जड़ने वाले युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ‘कठिन’ है, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ा बनाने में विश्वास रखते हैं। इस वामहस्त बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 236 गेंदों में नाबाद 214 रन बनाए। इससे भरत ने चार विकेट पर 430 रन बना कर इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की टीम 122 रन पर आउट हो गई जिससे भारत ने रिकॉर्ड 434 रन से जीत…
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि आज (19 फरवरी) से 21 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी सोमवार से बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि बारिश ‘बिखरी हुई’ और ‘काफी व्यापक’ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। अनुमान…
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, यहां वह कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह संभल पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। पूजा के दौरान पीएम मोदी के एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी ओर आचार्य प्रमोद कृष्णम बैठे। पीएम मोदी ने श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, “आज यूपी की धरती से भक्ति, भाव और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित…
जम्मू: शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मौजूदा खेल नीति को मात्र दिखावा व खोखला करार देते हुए, खिलाड़ियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने तथा जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं की बहाली पर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया है। प्रेस क्लब, जम्मू में आयोजित आज एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ और ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के तहत जम्मू-कश्मीर में खेलों और खिलाड़ियों की बेहतरी के बढ़-चढ़कर कर दावे किए जा रहे हैं जो जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं । हकीकत तो यह है कि अंतरराज्यीय खेल…
नई दिल्ली, 15 फरवरी 2024 दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड के पानी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लाई जा रही वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने रोक दी है। शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि डीजेबी के दस लाख लोगों को पानी बिल में राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाई जा रही है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को इसका प्रस्ताव कैबिनेट में रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव रखने से साफ इन्कार कर दिया है। उनको यह भी बताया कि वित्त मंत्री के…
