छत्तीसगढ़ में पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सलियों के हथियार व समान जप्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोरनापाल क्षेत्र के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर कल पुलिस पार्टी को रवाना किया गया था। दंतेशपुरम व कोराजगुड़ा के बीच पुलिस पार्टी की आहट पाकर नक्सली मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस ने नक्सलियों के हथियार व सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 बोर बंदूक 1 नग, भरमार 1 नग, बीजीएल शेल 16 नग, बीजीएल कार्ट्ज़ि 24 नग, बीजीएल…
Author: admin
केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया वहीं नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार को घोषित सर्वेक्षण के नतीजों में यह जानकारी दी गई। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023’ में ‘शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों’ की श्रेणी में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया जिसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे। इंदौर को लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह…
अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी (सपा) की तत्कालीन सरकार द्वारा गोली चलवाने को जायज ठहराने के पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां कहा कि ऐसे बयान देने वाले पार्टी नेता अखिलेश यादव के ‘रट्टू तोता’ हैं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, “500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। ऐसे समय में इस तरह के बयान के लिए मैं (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव की निंदा करता हूं। उनके जो…
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि युजवेंद्र चहल अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनरों में से है लेकिन कुलदीप यादव के शानदार फॉर्म के चलते उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा । ताहिर का मानना है कि बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मौकों को भुनाने में कामयाब रहे हैं ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विश्वास जताया कि भारत वित्त वर्ष 2027-28 तक पांच लाख करोड़ डॉलर से अधिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और यह वर्ष 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ एक विकसित राष्ट्र होगा। भारत इस समय लगभग 3.4 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। अभी अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी उससे आगे हैं।
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का आयोजन है तथा ‘अर्द्धनिर्मित मंदिर’ का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं तथा धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में…
नयी दिल्ली: 10 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के ‘सेंट्रल रिज’ इलाके में सेना मुख्यालय द्वारा पेड़ों की कथित कटाई के मामले में रक्षा मंत्रालय और दो अन्य को नोटिस जारी किये हैं। हरित पैनल उस मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसमें उसने सेना मुख्यालय द्वारा 8.78 हेक्टेयर क्षेत्र को साफ करते समय पेड़ काटे जाने के बारे में एक अखबार की रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया भारत को स्थिरता के एक महत्वपूर्ण स्तंभ, एक भरोसेमंद दोस्त, वैश्विक अर्थव्यवस्था के वृद्धि के एक इंजन, समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी के एक केंद्र और प्रतिभाशाली युवाओं के ‘पावरहाउस’ के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी कहा कि तेजी से बदलती विश्व व्यवस्था में भारत ‘विश्वमित्र’ के रूप में आगे बढ़ रहा है। ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन’ के 10वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर मोदी ने कहा कि सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों की राय है कि भारत अगले कुछ साल में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…
