किन्नरों ने मोदी-योगी को दुआओं से नवाजा, बोले- इस गौरव को लौटाने वाले दोनों नायकों पर प्रभु श्रीराम सदा सहाय हों और दसों दिशाओं में इनका यशोगान होता रहे अयोध्या। दिग्विजयी सम्राट राजा दशरथ की जन्म-जन्मांतर से अधूरी इच्छा रामलला की किलकारियों से कुछ इस तरह पूरी हुई कि न केवल अवधपुरी, बल्कि 14 भुवन समेत समूचा ब्रह्मांड भी मंगलगान से गुंजायमान हो उठा, जिस प्रकार वर्षों से बंजर रही भूमि को वर्षा के जल ने सींचा हो, उसी कृतज्ञता के भाव के साथ राजा दशरथ ने गुरु श्रेष्ठ, प्रजाजन, सेवक-सेविकाओं, नाऊ और दाई के लिए हर्षित मन से नाना रत्न…
Author: admin
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेशभर की सभी जिला, महानगर, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों की ओर से 14 से 16 जनवरी तक दिवंगत अंकिता भंडारी को समर्पित तीन दिवसीय ‘अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा’ आयोजित की जायेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) मथुरा दत्त जोशी ने सोमवार को बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से महाराष्ट्र तक लगभग 6,700 कि.मी. लम्बी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे, तब उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी उनकी यात्रा’ के समर्थन में प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर…
अहमदाबाद। बिलकीस बानो सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों की सजा में छूट को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि गुजरात की भाजपा सरकार का रुख पीड़िता के लिए न्याय सुनिश्चित करने के बजाय अपराधियों को बचाना था। मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता आनंद याग्निक ने कहा कि गुजरात सरकार का निर्णय (दोषियों को छूट देने का) कानून के अनुरूप नहीं था, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह कुछ “सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दबाव” के तहत लिया गया था। उन्होंने कहा कि…
मेरठ. सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को पुलिस ने रविवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. मुकेश सिद्धार्थ ने ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने वाला विवादास्पद बयान दिया था. पुलिस रात में ही उन्हें सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची. सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि मेरठ नगर निगम में पाषर्दों में आपस में मारपीट हो गई थी. इसके विरोध में शनिवार को मेरठ की कचहरी में प्रदर्शन हो रहा था. इसमें विपक्ष के नेता भी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने अपने संबोधन में कहा था अगर सोमेंद्र तोमर की…
लखनऊ, ! उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज लखनऊ जिला जेल में निरुद्ध ऐसे बंदी जिनसे उनके परिजन मिलने नहीं आते, उनको कंबल,गर्म कपड़े और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड की पुस्तक वितरित की। उन्होंने कैदियों से कहा इतनी ठंड में और खराब मौसम के बावजूद आप लोगों के बीच में उपस्थित हुआ हूँ, इसमें मेरा क्या स्वार्थ है। इस पर बंदियों ने जवाब दिया कि मंत्री जी आपमें इंसानियत है और इंसानियत के नाते ही आप हमारे बीच में आये हैं। हम सभी आपको आश्वस्त करते हैं कि दोबारा हम गलती नहीं…
गोरखपुर, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एम्स जैसे वैश्विक स्तर के चिकित्सा संस्थानऔर फर्टिलाइजर जैसे कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल आदि की योजनाओं जोड़ने का कार्य हो रहा है। सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के लिए उसका ‘‘दिल खुला’’ है लेकिन अगर बातचीत विफल रहती है तो वह अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि सीट बंटवारे के बारे में कांग्रेस के स्थानीय नेता क्या सोच रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अंतिम निर्णय दोनों दलों के शीर्ष नेताओं द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नेता ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि कांग्रेस के लिए हमारा दिल खुला है।…
