Author: admin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ”मेरे वकीलों ने मुझे बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन गैरकानूनी हैं। भाजपा मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है।” आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक बुधवार को लगातार तीसरी बार ईडी के…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के लोगों को नए साल में एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, बिजली कंपनियों ने विद्युत नियामक आयोग में एक याचिका लगाई है। जिसमें 3.86 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शन मंच ने ऊर्जा मंत्री से सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। बिजली कंपनियों ने साल 2024-25 के लिए 3.86 प्रतिशत दर बढ़ाने प्रस्ताव भेजा है। साल 2022 में 6.68 रुपए प्रति यूनिट, 2023 में 6.79 रुपए प्रति यूनिट बिजली थी। 2024-25 के लिए सीधे 37 पैसे प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 88 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों का तबादला किया है उनमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस तबादले में उन अधिकारियों का भी विभाग प्रभावित हुआ है जो भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बीते बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश से कोहरा और धुंध दिन में हट गए लेकिन गलन भरी हवाएं चलती रहीं। लोग दिन भर अलाव के सहारे बैठने को मजबूर हैं। दिन का तापमान कई इलाकों में अधिकतम 10 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात सहित कई अन्य इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम और ठंडा हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दो दिनों…

Read More

रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कोंडागांव में जवान के खुद को गोली मारने के मामले पर कहा कि विभाग से रिपोर्ट मांगी है. सब इंस्पेक्टर, आरक्षक और सभी को घर मिले, सभी उम्मीदें पूरी हो. सरकार और विभाग ऐसा काम करेगी, जिससे दुर्घटना जो हुई है वह फिर ना हो. पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि मैने जो दर्द देखा है, वह शारीरिक भी है, और परिवार का भी दर्द है. दर्द का हिसाब लेना होगा. दर्द का हिसाब लिया भी जाएगा. नशे के लिए अलग उन्मूलन सेल…

Read More

नई दिल्ली . एम्स दिल्ली के आधुनिक स्मार्टलैब में अब एआई से पहले के मुकाबले अधिक बीमारियों की जांच हो सकेंगी. इसमें अल्जाइमर का समय से पहले पता लगाने वाले मार्कर, कैंसर, एक्लेशिया जैसे कई अन्य रोगों की जांच शामिल हैं. अब जांच के माध्मय से स्ट्रोक जैसे न्यूरो डिसार्डर का भी पहले पता लगाया जा सकेगा. यह जानकारी लैब मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुदीप दत्ता ने बुधवार को दी. उन्होंने कहा कि स्मार्ट लैब में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के इस्तेमाल से पहले के मुकाबले अधिक जांच हो रही हैं. डॉक्टरों ने बताया कि अब 30 से 40 फीसदी जांच…

Read More

Karan Adani MD of Adani Ports: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने बुधवार को बोर्ड में बदलाव की घोषणा की. गौतम अडानी को कार्यकारी अध्यक्ष, करण अडानी को प्रबंध निदेशक और अश्विनी गुप्ता को सीईओ नियुक्त किया गया है. इसके अलावा बोर्ड ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी मंजूरी दे दी है. कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम अडानी को 4 जनवरी, 2024 से उनके वर्तमान कार्यकाल के अंत यानी 30 जून, 2027 तक ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ के रूप में पुनः नामित किया गया है. उनकी नियुक्ति के अन्य नियम और शर्तें बनी…

Read More

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है. दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है. आरोप है कि लैब के फायदे के लिए फर्जी टेस्ट कराए जा रहे थे. इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ‘दावा घोटाले’ का भी आरोप लगा और एलजी पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं. एलजी ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक…

Read More

नई दिल्ली. राजधानी में लोगों को अब जल्द जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. पांच स्थानों पर मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. सभी पार्किंग तीन माह के अंदर संचालित हो जाएंगी. दिल्ली में अक्सर लोगों को पार्किंग की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विभिन्न स्थानों और व्यस्त बाजारों में पार्किंग की सुविधा न होने से लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं. इसलिए बाजार संघों और स्थानीय लोगों ने इन्हें जल्द शुरू करने की मांग की है. चांदनी चौक में दरीबा ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि…

Read More