उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहारवासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प ‘विकसित बिहार’ पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है।”
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर शुक्रवार को परोक्ष हमला करते हुए कहा कि 1937 में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के महत्वपूर्ण छंदों को हटा दिया गया था जिसने विभाजन के बीज बोये और ऐसी ‘‘विभाजनकारी मानसिकता’’ देश के लिए अब भी चुनौती है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत करते हुए ये टिप्पणियां कीं। मोदी ने इस अवसर पर यहां इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यहां भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 2.25 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान फडणवीस ने तीनों को ‘महाराष्ट्र का गौरव’ बताया और कहा कि टीम की जीत युवा लड़कियों को खेलों में शामिल होने के साथ वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के गठबंधन के पास बिहार के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि इनके शासनकाल में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया, बल्कि घुसपैठियों को संरक्षण दिया गया। शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग केवल अपने बेटे-बेटियों के हित की चिंता करते हैं, वे बिहार को विकसित राज्य नहीं…
उच्चतम न्यायालय ने अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए पायलट के 91 वर्षीय पिता से शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे को इस दुर्घटना के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता और उन्हें इसका बोझ अपने ऊपर नहीं रखना चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उनकी याचिका पर केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, ‘‘आपको अपने ऊपर बोझ नहीं रखना चाहिए। विमान दुर्घटना के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह एक दुर्घटना थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में भी उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया…
