- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
कन्नौज, कौमी पत्रिका । सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कन्नौज पहुंचें। जहां सबसे पहले उनका काफिला पूर्व विधायक व मौजूदा विधान परिषद सदस्य रहे बनवारी लाल दोहरे के घर पहुंचा। बता दें कि, बनवारी लाल की बीते वर्ष 2023 में फरवरी माह में निधन हो गया था। उनके परिजनों से मुलाकात करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचें। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोपहर एक बजे करीब वह शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर पहुंचें। जहां से वह करीब 350 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं-परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। मंच पर 10…
दिल्ली. तुलसी पीठाधीश्वर जगदुस रामभद्राचार्य महाराज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी. फिलहाल वायुमार्ग से देहरादून ले जाया जा रहा है. उनके साथ 3 डॉक्टरों की टीम भी है, जो उनकी सेहत पर नजर रख रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचा के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना जगदुरु की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर बड़ गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल के चिकित्सा अधिकार डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यह…
देहरादून, कौमी पत्रिका । उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। अब मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता मुख्य विषय के रूप में लाई जाएगी। कैबिनेट में पास होने के बाद समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। धामी ने अपने शिविर कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विधान सभा चुनाव…
मुंबई, कौमी पत्रिका। पूनम पांडे के कथित निधन की खबर ने दो फरवरी की सुबह-सुबह हर किसी को सदमे में कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है। वो जिंदा हैं। पूनम पांडे की मौत की खबर दो फरवरी की सुबह आई थी। उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है। इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की कोई खबर नहीं आई है। अपनी मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम पांडे ने सोशल…
नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह बड़ी राहत मिली है। जहां कोर्ट ने हिरासत में संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में गिरफ्तार आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली राउज़ एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने और राज्यसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसका आज फैसला आया हैं।
अयोध्या, कौमी पत्रिका । ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि अब तक रामलला से जो भी मांगा, वह पूरा हुआ। जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के महापर्व में देश दुनिया के लोगों ने शिरकत की। उन्होंने रामलला और हनुमान जी से कामना की है कि राम मंदिर की तरह जल्द ही काशी और मथुरा का उद्धार हो तथा प्रधानमंत्री मोदी को लंबी उम्र मिले जिससे वह राष्ट्र और धर्म तथा जवान और किसान की सेवा कर सकें। वह शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करने में लगे हुए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि भाजपा ने पारदर्शिता का बहाना बनाकर कांग्रेस सरकार में शुरू की गई आधार तकनीक को गरीबों के खिलाफ एक हथियार में बदल दिया है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “मनरेगा 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारे घोषणापत्र के मुख्य वादों में से एक था। हमने एक साल के भीतर ही अपना यह वादा पूरा करते हुए 2005 में कानून…
जालंधर. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महासचिव तरुण चुघ के अमृतसर स्थित निवास पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी और प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता ने पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की. इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा की गई. इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जहां अपने वादे पूरे करने में फेल हुई है. वहीं पंजाब में कानून-व्यवस्था भी चरमरा चुकी है. जिससे पंजाब की जनता का सरकार से…
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 अब कुछ ही महीने में होने वाला है. इस बीच सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है, सिवाय एक सांसद को छोड़कर. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं…
अमृतसर. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड और चयन समिति के सदस्य सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2024- 25 के अंतरिम बजट को समृद्धशाली एवं स्थाई सरकार का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम है. लालपुरा ने अंतिम बजट को बेहतरीन बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया. इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
