Author: admin

ठंड के मामले में शिमला से कदमताल कर रहे मुरादाबाद में यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ रहा है। गुरुवार को फिर दिल्ली के लिए यहां की महत्वपूर्ण उत्तरांचल संपर्कक्रांति निरस्त रही। इसकी वजह से दिल्ली से आने वालों को भी दिक्कत होगी। जबकि राजधानी, लोहित और मुरादाबादसे सहारनपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के कैंसिल होने से दैनिक यात्री परेशान दिखे। अमृतसर एक्सप्रेस 35 मिनट,चंडीगढ़ मेल डेढ़ घटे, अवध असम डाउन दिशा 2:13 घंटे, जननायक 46 मिनट, हावड़ा से बीकानेर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस के इंतजार में एक घंटे से यात्री बैठे हैं। डिब्रूगढ़ से दिल्ली…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के बाद यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यूपी ने एक इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है कि प्रदेश के दो प्रमुख शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। एके शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद और सीएम योगी के मार्गदर्शन में हमने यूपी के शहरी प्रबंधन में बहुत बड़ा बदलाव लाया है। नगर विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हम अगले साल और भी…

Read More

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सलियों के हथियार व समान जप्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोरनापाल क्षेत्र के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर कल पुलिस पार्टी को रवाना किया गया था। दंतेशपुरम व कोराजगुड़ा के बीच पुलिस पार्टी की आहट पाकर नक्सली मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस ने नक्सलियों के हथियार व सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 बोर बंदूक 1 नग, भरमार 1 नग, बीजीएल शेल 16 नग, बीजीएल कार्ट्ज़ि 24 नग, बीजीएल…

Read More

 केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया वहीं नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। बृहस्पतिवार को घोषित सर्वेक्षण के नतीजों में यह जानकारी दी गई। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023’ में ‘शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों’ की श्रेणी में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया जिसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ रहे। इंदौर को लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह…

Read More

अयोध्या में 1990 में कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी (सपा) की तत्कालीन सरकार द्वारा गोली चलवाने को जायज ठहराने के पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां कहा कि ऐसे बयान देने वाले पार्टी नेता अखिलेश यादव के ‘रट्टू तोता’ हैं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, “500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। ऐसे समय में इस तरह के बयान के लिए मैं (सपा प्रमुख) अखिलेश यादव की निंदा करता हूं। उनके जो…

Read More

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर का मानना है कि युजवेंद्र चहल अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कलाई के स्पिनरों में से है लेकिन कुलदीप यादव के शानदार फॉर्म के चलते उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा । ताहिर का मानना है कि बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मौकों को भुनाने में कामयाब रहे हैं ।

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विश्वास जताया कि भारत वित्त वर्ष 2027-28 तक पांच लाख करोड़ डॉलर से अधिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और यह वर्ष 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ एक विकसित राष्ट्र होगा। भारत इस समय लगभग 3.4 लाख करोड़ डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। अभी अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी उससे आगे हैं।

Read More

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का आयोजन है तथा ‘अर्द्धनिर्मित मंदिर’ का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं तथा धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में…

Read More

नयी दिल्ली: 10 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली के ‘सेंट्रल रिज’ इलाके में सेना मुख्यालय द्वारा पेड़ों की कथित कटाई के मामले में रक्षा मंत्रालय और दो अन्य को नोटिस जारी किये हैं। हरित पैनल उस मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसमें उसने सेना मुख्यालय द्वारा 8.78 हेक्टेयर क्षेत्र को साफ करते समय पेड़ काटे जाने के बारे में एक अखबार की रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया था।

Read More