- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से हजारों वीआईपी गेस्ट्स को इनवाइट किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों के स्वागत की भी तैयारी की गई है और साथ ही समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमानों को ट्रस्ट की ओर से उपहार भी दिए जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों को रामरज उपहार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रसाद के रूप में देसी घी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की ओर से विभिन्न परियोजना कार्यों के लिए नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल)को 10 लाख रूपये की बीमा सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समूह (टर्म) बीमा योजना के तहत आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों (सीपीएल) की किसी भी प्रकार की मृत्यु पर उनके परिवार या निकट संबंधियों को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये मूल्य की बीमा राशि प्रदान की जायेगी। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि खतरनाक कार्य स्थलों, खराब मौसम , दुर्गम इलाकों और पेशे की…
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कराई जाए क्योंकि यह ”राष्ट्र के गौरव और देश के स्वाभिमान” का मामला है। ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह मुर्मू को नासिक स्थित कालाराम मंदिर में भी आमंत्रित करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन ठाकरे कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। ठाकरे ने पहले घोषणा की थी कि वह 22 जनवरी को अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ नासिक स्थित प्रतिष्ठित कालाराम मंदिर जाएंगे और…
कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर…
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का शनिवार को महाराष्ट्र में पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कतों के कारण उन्हें आज सुबह एक निजी अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गयी। अत्रे को 1990 में पद्मश्री , 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। उनकी ख्याल, ठुमरी, ग़ज़ल, भजन नाट्यसंगीत और दादरी की प्रस्तुति उत्कृष्ट…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन ऐप के जरिये सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप मामले में चल रही धन शोधन से संबंधित जांच में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने कहा कि नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को रायपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपियों को 17 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। टिबरेवाल पर इस मामले में आरोपी विकास…
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि फिल्म दबंग से उनकी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा रातो-रात स्टार बन गयी थी। इस शनिवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल 14’, में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी में ‘सेलिब्रेटिंग शॉटगन शत्रुघ्न’ प्रसारित होगा। शत्रुघ्न सिन्हा शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे और प्रतियोगियों की मधुर परफॉरमेंस का मजा लेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स ‘खामोश खबरें’ नाम के एक खास सेगमेंट में एक-दूसरे के राज़ भी खोलेंगे, जो इस ‘मस्ट वॉच’ वीकेंड एपिसोड में एक ताज़ा और मनोरंजक एलिमेंट जोड़ देगा। इस अवसर पर ‘महाराष्ट्र ची शान’,…
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका की जमीन पर मारने की नाकाम साजिश के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के बचाव सामग्री प्रदान करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने बृहस्पतिवार को दिए आदेश में मामले में बचाव सामग्री प्रदान करने के गुप्ता के वकील के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। गुप्ता (52) पर संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में एक अभियोग में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका की जमीन पर मारने की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम…
घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 492.71 अंक उछलकर 72,213.89 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 141.95 अंक चढ़कर 21,789.15 अंक पर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में भी तेजी आई।महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का…
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण ठुकराने पर हुए विवाद के बीच पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मंदिर दर्शन को जाएगा और केंद्रीय नेतृत्व भी मंदिर निर्माण पूरा होने और विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन करना चाहता है। राज्य कांग्रेस के अधिकृत एक्स हैंडल की ओर से की गई पोस्ट के अनुसार पटवारी ने कहा कि हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाला हर साथी मंदिर के दर्शन करना चाहता है, हम भी करना चाहते हैं। पार्टी का…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
