गढ़चिरौली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने बुधवार को अपने 60 साथियों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण किया। गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उसने आत्मसमर्पण किया। भूपति और उसके सहयोगियों ने औपचारिक रूप से अपने 54 हथियार मुख्यमंत्री को सौंपे जिनमें सात एके-47 और नौ इंसास राइफल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने भूपति और उनके सहयोगियों का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय संविधान की प्रतियां सौंपी जो लोकतांत्रिक समाज में उनके शामिल होने को प्रोत्साहित करने का एक प्रतीकात्मक संकेत है। अधिकारियों ने…
Author: admin
जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अपनी शुरुआती सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने विभिन्न जाति समूहों को संतुलित करने का प्रयास किया है, लेकिन इसमें चार महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है, जबकि इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार का नाम नहीं है।पार्टी ने लव-कुश (कुर्मी और कोइरी) समुदाय को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। इस सूची में इन दोनों जातियों से 21 से अधिक उम्मीदवार हैं। महिलाओं में मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को प्रज्वलित किया और राष्ट्र को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप कप खेलने के इच्छुक हैं लेकिन भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को इस स्टार जोड़ी के भविष्य को लेकर कोई वादा नहीं किया। गंभीर ने कहा कि वनडे विश्व कप में अभी दो साल से अधिक का समय है और ‘वर्तमान में रहना जरूरी है’। शुभमन गिल की वनडे कप्तान के रूप में नियुक्ति के साथ राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने पहले ही वनडे क्रिकेट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है और 2027 में कोहली (39) और रोहित (40) की उम्र को देखते हुए उनके…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार जगहों दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई में यशदीप शर्मा और अन्य से जुड़े एक बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापे की कार्रवाई की। यह कदम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर ईडी द्वारा दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के बाद उठाया गया। सीबीआई ने यह मामला पंजाब एंड सिंध बैंक की शिकायत के बाद शुरू किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक यशदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कथित तौर पर लगभग 70 करोड़ रुपये के बैंक ऋण और धन की हेराफेरी की। ईडी ने कहा कि आरोपियों…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का ‘‘खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं’’ जबकि कई अन्य देश अपने खुद के मानदंड बनाना चाहते हैं और अगली सदी में वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ‘‘पुरानी पड़ चुकी’’अंतरराष्ट्रीय संरचनाओं में सुधार की वकालत करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को कायम रखने में मजबूती से खड़ा है। रक्षा मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए सैनिक भेजने वाले देशों के सैन्य प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन देशों का नाम नहीं लिया जो वैश्विक मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं…
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उसे जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत थी। भारत ने आखिर में 35.2 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बनाए। राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे।भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड की उस याचिका पर केंद्र, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और अन्य हितधारकों से जवाब मांगा, जिसमें कंपनी ने अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को अपनी 88 प्रमुख संपत्तियां बेचने की अनुमति मांगी है। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की एक विशेष पीठ ने सहारा समूह के धन अदायगी दायित्वों से संबंधित लंबे समय से चल रहे मामलों में सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईसीसीएल) के अंतरिम आवेदन (आईए) पर सुनवाई की।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर गौर करते हुए पीठ ने आदेश…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमश: तारापुर और लखीसराय सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और राज्य मंत्री रेणु देवी को क्रमशः कटिहार और बेतिया से उम्मीदवार बनाया गया है।पार्टी राज्य में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सूची में नौ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि पार्टी इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर…
