दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” में बोले श्री श्याम सिंह राणा चंडीगढ़ , 11 अप्रैल- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज का किसान सड़कों पर नहीं, खेतों में चुपचाप अपने खेती की क्रांति कर रहा है। नवाचार, तकनीक और बाजार की समझ के साथ यह नई पीढ़ी खेती को नए मुकाम तक ले जा रही है। ये विचार कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित “किसान महाकुंभ 2025” में अपने संबोधन के दौरान व्यक्त किए। श्री राणा ने पुरस्कार विजेता और प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए देश के युवा किसानों को भारत की…
Author: admin
चंडीगढ़ 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत बनाने के विजन को साकार करने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाना हमारा संकल्प है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं को साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गई ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री आज फरीदाबाद में ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर…
यमुनानगर। शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, पूर्व मेयर मदन चौहान, पार्षद विभोर पहुजा ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नेहरू पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर नेहरू पार्क में सफाई की। सभी ने नेहरू पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सभी को स्वच्छता का संकल्प लेने शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर कदम बढ़ाए अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए। सभी शहरवासी…
यमुनानगर, 11 अप्रैल- भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला यमुनानगर के कैल बायपास में विशाल रैली को सम्बोधित करने आ रहे हैं इस रैली की तैयारी को लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पहुंचकर जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। भाजपा जिला यमुनानगर संगठन ने पीएम रैली के लिए बनाए 21 व्यवस्थाओ के प्रमुख ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग देखेंगे पीएम मोदी रैली की मीडिया व्यवस्था बैठक में कैबिनेट मंत्री पीएम रैली…
पीर मुछल्ला में आयोजित विशेष समारोह में जैन धर्म के सिद्धांतों को बताया वर्तमान युग में प्रासंगिक। 9 अप्रैल : विश्व महामंत्र नवकार दिवस के पावन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने पीर मुछल्ला, जीरकपुर में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में भाग लेकर साध्वी श्री सुनिधि जी म., म. श्री सजग जी एवं म. श्री समाही जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की और नवकार महामंत्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य—को आधुनिक…
मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तानी तुहव्वुर राणा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्यवाही के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित कर बुधवार को भारत के लिए रवाना किया गया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राणा को एक विशेष विमान से भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। राणा को लेकर आ रहे विमान के भारतीय समयानुसार आज देर रात यहां पहुंचने की संभावना है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसका विमान भारत में कहां उतारा जाएगा और राणा को किस स्थान पर रखा जाएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में लगातार दूसरी बार कटौती करने और मौद्रिक नीति का रुख ‘तटस्थ’ से ‘समर्थनात्मक’ करने के बावजूद वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने से घबराए निवेशकों की आईटी, रियल्टी, टेक और फोकस्ड आईटी समेत 18 समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार गिर गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 379.93 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत का गोता लगाकर 73,847.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.61 प्रतिशत लुढ़ककर 22399.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों…
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2′ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म’ओडेला 2’ फिल्म ‘ओडेला – रेलवे स्टेशन’ की सीक्वल है। तमन्ना भाटिया के दमदार लीड रोल के साथ, मेकर्स और पूरी टीम एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।