प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को यहां से स्वदेश रवाना हो गये। पीएम मोदी गुरुवार रात दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत जापान आर्थिक मंच की बैठक तथा जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 25वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री सेंडाई शहर भी गए जिसे जापान का सेमीकंडक्टर हब माना जाता है। पीएम मोदी जापान से शनिवार शाम को चीन पहुंचे। यहां उन्होंने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ साथ अलग अलग बैठक की। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एससीओ की शिखर बैठक में भाग लिया और रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

