Author: admin

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का नया एक्शन प्रोमो रिलीज़ हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक है।अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म वाईआरएफ की मशहूर स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइज़ी की छठी कड़ी है, जो अब तक केवल सुपरहिट फिल्में ही दे चुकी है। नए प्रोमो में ऋतिक रोशन के किरदार कबीर और एनटीआर जूनियर के किरदार विक्रम को शानदार एक्शन दृश्यों…

Read More

दिल्ली पुलिस ने बिहार में विशेष समरी संशोधन (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित “मतदाता अनियमितताओं” के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने mega block का आह्वाहन किया था। गठबंधन के नेताओं ने संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरि

Read More

नई दिल्लीः  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया है। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने उनसे हलफनामा मांगा है। इस पर अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आयोग को पहले उन शपथपत्रों का जवाब देना चाहिए, जो पहले दाखिल किए गए थे। अखिलेश ने सवाल उठाया कि 18 हजार वोट कटने के मामले में आयोग ने क्या कदम उठाए?

Read More

दिल्ली। कई ‘बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ विमानों के उपलब्ध नहीं रहने के कारण एअर इंडिया एक सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के बीच की उड़ानें निलंबित करेगी। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेड़े में शामिल विमानों का मरम्मत कार्य भी जारी है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन वर्तमान में ‘ड्रीमलाइनर’ के माध्यम से दिल्ली से वाशिंगटन के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 अगस्त, 2025 को एक बड़ा कदम उठाते हुए चीन के साथ व्यापारिक समझौते को 90 दिनों तक बढ़ाने का ऐलान किया। इस फैसले से विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ने का खतरा फिलहाल टल गया है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा की और बताया कि उन्होंने टैरिफ विस्तार के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते के बाकी सभी पहलू अपरिवर्तित रहेंगे। इसके साथ ही ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपना अच्छा मित्र बताते…

Read More

टाइगर श्रॉफ की वांटेड फिल्म ‘बागी 4’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस 1:49 फिल्म के टीज़र में टाइगर का सबसे घातक अवतार देखने को मिला है। बड़े परदे पर रॉनी के रूप में लौटे टाइगर अबतक के सबसे खतरनाक एक्ट में दिखे। टीज़र में बदले की भावना और एंगर लिए हथियारों  से बात कर रहे रौनी। साथ में हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा भी भूमिका में हैं जो बिल्कुल भी पारंपरिक नहीं है।

Read More

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दृढ़ संकल्प जताया है कि उनकी टीम आगामी एकदिवसीय महिला विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का दशकों पुराना इंतजार खत्म करेगी। भारत ने अब तक कोई विश्व खिताब नहीं जीता है, लेकिन 2017 के वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय कर चुका है। हरमनप्रीत ने विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण समारोह में कहा, “हम उस धारणा को तोड़ना चाहते हैं कि भारतीय महिला टीम विश्व कप नहीं जीत सकती। यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहद खास है। मैं अपने देश के लिए कुछ बड़ा हासिल करना चाहती…

Read More

विदेशी निवेशकों की लिवाली और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख ने निवेशकों के बीच आशावाद को और बढ़ावा दिया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 104.84 अंक चढ़कर 79,962.63 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 55.85 अंक बढ़कर 24,419.15 पर था।

Read More

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा अमेरिकी धरती से दी गई परमाणु धमकी से पता चलता है कि पड़ोसी देश ऐसे हथियारों के मामले में एक ‘‘गैर-जिम्मेदार’’ देश है, पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के सरकार से इतर तत्वों के हाथों में पड़ जाने का वास्तविक खतरा है।

Read More