भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दृढ़ संकल्प जताया है कि उनकी टीम आगामी एकदिवसीय महिला विश्व कप में आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का दशकों पुराना इंतजार खत्म करेगी। भारत ने अब तक कोई विश्व खिताब नहीं जीता है, लेकिन 2017 के वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय कर चुका है। हरमनप्रीत ने विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण समारोह में कहा, “हम उस धारणा को तोड़ना चाहते हैं कि भारतीय महिला टीम विश्व कप नहीं जीत सकती। यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहद खास है। मैं अपने देश के लिए कुछ बड़ा हासिल करना चाहती हूं। जब भी मैं युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को देखती हूं, मुझे प्रेरणा मिलती है।” इस मौके पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, पूर्व कप्तान मिताली राज, और टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स भी मौजूद थीं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

