रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के परिचालन में आई दिक्कतों के मद्देनजर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है हवाई यात्रा बाधित होने के कारण अचानक काफी संख्या में यात्रियों ने रेलवे की ओर रुख किया है। यात्रियों की इस तत्काल बढ़ी हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे हजारों की संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गयी हैं। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक क्षेत्रवार कार्य योजना लागू की है और विभिन्न रेल मंडलों ने अपने सबसे व्यस्त और ज्यादा मांग वाले मागों पर कोचों की संख्या बढ़ायी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक कोच जोड़े हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

